
बीजिंग, 29 अप्रैल . चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो ने 28 अप्रैल को आपदा की रोकथाम और राहत क्षमता उन्नत करने के लिए 25वां सामूहिक अध्ययन किया.
इस मौके पर महासचिव शी चिनफिंग ने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले विकास और उच्च स्तरीय सुरक्षा के समन्वय की रणनीतिक दृष्टि से आपदा की रोकथाम और राहत के कार्य का महत्व पूरी तरह से समझना होगा और प्राकृतिक आपदा की रोकथाम और मुकाबला करने की क्षमता उन्नत करनी होगी, ताकि जनता के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.
शी चिनफिंग ने कहा कि विशाल भूभाग, जटिल भूगोल और विविध जलवायु के कारण चीन में प्राकृतिक आपदा आती रहती है. सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद सीपीसी की केंद्रीय समिति ने आपदा की रोकथाम और राहत के कार्य को प्राथमिकता दी और उपलब्धियां हासिल कीं.
शी चिनफिंग ने कहा कि आपदा के जोखिम को कम करने और आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए रोकथाम ही कुंजी है. अध्ययन मजबूत कर बड़ी आपदाओं से निपटने और उनका सामना करने की क्षमता बढ़ानी होगी. प्राकृतिक आपदाओं की रोकथाम के लिए तकनीकी सहायता और कानूनी गारंटी मजबूत करनी होगी. बुनियादी स्तर पर कार्य मजबूत करने के साथ जिम्मेदारियों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करना होगा.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
एबीएम/
Skip to content