बच्चे देश का भविष्य, इनके सामने झुकना पड़े तो झुक जाना चाहिए : कीर्ति आजाद

New Delhi, 25 जुलाई . नीट पेपर लीक और छात्रों के मुद्दे को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद ने केंद्र पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केंद्र Government छात्रों की पीड़ा को गंभीरता से नहीं ले रही है.

कीर्ति आजाद ने से कहा, “ये इस देश के बच्चे हैं. ये विदेश से नहीं आए हैं और न ही कोई घुसपैठिए हैं. जिनके बच्चे विदेश में पढ़े हैं, उन्हें दूसरे लोगों के बच्चों पर तंज नहीं कसना चाहिए.”

उन्होंने कहा, “आपके बच्चों ने विदेश में पढ़ाई की, यह अच्छी बात है और किसी को इससे कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन लोग यह नहीं जानना चाहते कि आपने विदेशी मुद्रा कहां से लाई या पढ़ाई के लिए पैसे कैसे जुटाए. आप में से कई लोग ऐसे थे, जो कभी मेरे घर के बाहर आकर बैठते थे, जब उनके पास 10 रुपए तक नहीं होते थे. आज वही लोग दूसरे लोगों के बच्चों पर उंगली उठा रहे हैं. अगर आपके बच्चों ने विदेश में पढ़ाई की और वहीं नौकरी भी हासिल कर ली, तो इसमें कोई समस्या नहीं है, लेकिन ये बच्चे इस देश के हैं.”

उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों ने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए गहने तक गिरवी रख दिए, जमीनें बेच दीं और बड़ी मुश्किल से उन्हें पढ़ाया है. ऐसे परिवारों की परेशानियों का मजाक नहीं बनाया जाना चाहिए.

टीएमसी सांसद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले में उनकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है. उन्होंने सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली Police की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए और कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा होनी चाहिए.

टीएमसी सांसद ने कहा, “ये बच्चे देश का भविष्य हैं. अगर इनके सामने झुकना पड़े, तो झुक जाना चाहिए. उनकी बात सुननी चाहिए और उनके भविष्य की रक्षा करना Government की जिम्मेदारी है.”

एएस