बच्चों ने सरकार को माफ नहीं किया, पीएम के संदेश पर सपा सांसद सनातन पांडे का पलटवार

Lucknow, 1 अगस्त . Samajwadi Party के सांसद सनातन पांडे ने Prime Minister Narendra Modi के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं विरोध प्रदर्शन में शामिल बच्चों को माफ करता हूं.

सपा सांसद ने समाचार एजेंसी से बातचीत में दावा किया कि Prime Minister Narendra Modi देश के युवाओं के विरोध प्रदर्शन से परेशान हो गए. स्थिति ऐसी हो चुकी है कि उन्हें अब डर लग रहा है. हमें यह समझना होगा कि India के संविधान में हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का पूरा हक है. हर व्यक्ति को इस बात का पूरा हक है कि उनकी बात सुनी जाए, उनकी बात मानी जाए. इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

उन्होंने कहा कि हमें यह समझना होगा कि आखिर बच्चे वहां पर जमा क्यों हुए थे. बच्चे वहां पर अपनी मांग को लेकर एकत्रित हुए थे और Government तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे. बच्चों की कोई गलती नहीं है. Prime Minister की ओर से बच्चों को माफ कर देने से कुछ भी प्राप्त होने वाला नहीं है. सवाल है कि प्रदर्शनकारी बच्चों ने Prime Minister को माफ किया है या नहीं, क्योंकि जिस तरह से इन बच्चों के साथ Police प्रशासन ने दमनकारी रवैया अपनाया, उसे पूरे देश ने देखा है. उनके कपड़े फाड़े गए. उनके साथ बदसलूकी की गई.

सपा सांसद ने कहा कि ये बच्चे बिना खाए पीए प्रदर्शन में लंबे समय तक शामिल रहे. जिस तरह से Police प्रशासन ने बच्चों के ऊपर लाठीचार्ज किया, उनके साथ निर्ममतापूर्वक व्यवहार किया. इतना ही नहीं, उनके पर कील गड़ी हुई लाठी मारी गई. Police प्रशासन का दमन सहने वाले बच्चों ने अभी तक Government को माफ नहीं किया और जहां तक मेरा मानना है कि यह बच्चे Government को माफ भी नहीं करेंगे. इस देश की हुकूमत बहुत जल्द ही जाने वाली है.

उन्होंने कहा कि केंद्र Government झूठी है. अब तक जितने भी वादे इस Government ने किए हैं, उसे अभी तक पूरा नहीं किया. यह कहना गलत नहीं होगा कि इस Government में किसान, व्यापारी और युवा समाज का हर वर्ग दुखी है. कुल मिलाकर देश की स्थिति बहुत ही खराब है. देश की जनता परेशान है. इन्हें इस देश की जनता माफ नहीं करेगी और रही बात Government की तो वो बिल्कुल भी माफ नहीं करेगी.

साथ ही उन्होंने Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा की Government अवध एक्सप्रेस पर आई थी और अयोध्या एक्सप्रेस पर चली जाएगी. सपा सांसद ने कहा कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो कुछ भी कहा है, वो बिल्कुल ठीक कहा है, क्योंकि आज की तारीख में अगर कोई नेता India के युवाओं, किसान और देश की सीमाओं की बात करता है, तो वो अखिलेश यादव हैं. यह बात देश की जनता भलीभांति समझ रही है.

एसएचके/