
New Delhi, 11 अगस्त . महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि दी है. देश की आजादी के लिए सिर्फ 18 वर्ष की उम्र में 11 अगस्त 1908 को अंग्रेजों ने मुजफ्फरपुर जेल में फांसी दे दी थी. उन्होंने हंसते-हंसते सर्वोच्च बलिदान दे दिया था.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मां भारती के वीर सपूत, महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. मातृभूमि की मुक्ति के महायज्ञ में मात्र 18 वर्ष की अल्पायु में स्वयं को समर्पित कर उन्होंने संपूर्ण देश को अंग्रेजों के विरुद्ध जागृत किया. उनका त्याग, तेज और तप प्रत्येक भारतीय को ‘राष्ट्र प्रथम’ के पथ पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “मां भारती की स्वतंत्रता के लिए मात्र 18 वर्ष की आयु में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले अमर क्रांतिकारी खुदीराम बोस जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धापूर्वक नमन. अद्भुत साहस, अटूट राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान से उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम की चेतना को नई शक्ति दी. उनका तेजस्वी जीवन सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर युवा क्रांतिकारी, अदम्य साहस एवं राष्ट्रभक्ति के प्रतीक खुदीराम बोस जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिशः नमन! मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अल्पायु में दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान हम सभी को सदैव राष्ट्रसेवा एवं देशभक्ति के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता रहेगा.”
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, “अदम्य शौर्य एवं साहस के प्रतीक, देश की आजादी के लिए अल्पायु में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानी खुदीराम बोस जी के बलिदान दिवस पर कोटिशः नमन. आपकी जीवनगाथा हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी.”
Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने लिखा, “मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले अमर शहीद खुदीराम बोस जी के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन. अल्पायु में ही देश की आजादी के लिए अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान का परिचय देने वाले खुदीराम बोस जी का त्याग और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी.”
–
एसडी/एएस
Skip to content