
New Delhi, 18 जुलाई . India रत्न एवं नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व President नेल्सन मंडेला की जयंती पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने याद करते हुए नमन किया है.
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “मानवाधिकारों की रक्षा और विश्व शांति के प्रबल समर्थक, India रत्न एवं नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व President नेल्सन मंडेला की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन! मानवता, समानता और न्याय के प्रति उनका समर्पण पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है. उनके आदर्श हमें सदैव शांति, सामाजिक समरसता और मानव कल्याण के मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देते रहेंगे.”
Rajasthan के उपChief Minister प्रेमचंद बैरवा ने एक्स पर पोस्ट किया, “रंगभेद के विरुद्ध आजीवन संघर्ष करने वाले, विश्व शांति और समानता के प्रतीक, नोबेल पुरस्कार एवं India रत्न से सम्मानित महान नेता नेल्सन मंडेला को जयंती पर सादर नमन. उन्होंने अन्याय के विरुद्ध अहिंसा और सत्य के रास्ते पर चलते हुए जिस साहस और संयम का परिचय दिया.
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व President, महान मानवाधिकार सेनानी एवं विश्व शांति के प्रतीक नेल्सन मंडेला की जयंती पर उन्हें सादर नमन. समानता, न्याय, स्वतंत्रता और मानव गरिमा के प्रति उनका संघर्ष एवं समर्पण पूरी मानवता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “अन्याय, असमानता और रंगभेद के खिलाफ वैश्विक संघर्ष के अग्रदूत, नोबेल शांति पुरस्कार एवं India रत्न से सम्मानित नेल्सन मंडेला की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन. अन्याय के विरुद्ध उनका लंबा संघर्ष तथा क्षमा और सद्भाव का संदेश आज भी समूची मानवता में साहस, आशा तथा न्याय के प्रति विश्वास जगाता है.”
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व शांति के प्रबल समर्थक, रंगभेद विरोधी आंदोलन के महानायक, नोबेल शांति पुरस्कार एवं India रत्न से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व President नेल्सन मंडेला की जयंती पर शत्-शत् नमन. उनका साहस, नेतृत्व और मानवता के प्रति समर्पण विश्व को सदैव प्रेरित करता रहेगा.”
बिहार Government में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा, “जातिवाद और रंगभेद के खिलाफ जोरदार लड़ाई लड़कर समानता एवं मानवाधिकारों की स्थापना के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले, वैश्विक शांति के अग्रदूत, नोबेल शांति पुरस्कार एवं India रत्न से सम्मानित, महान नेता नेल्सन मंडेला की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन. उनका जीवन मानवता, समानता, सामाजिक न्याय और वैश्विक एकता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा.”
वहीं, यूपी कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, “आज 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है. यह दिन हमें याद दिलाता है कि न्याय, शांति, और मानवाधिकारों के लिए लड़ना कभी व्यर्थ नहीं जाता. मंडेला ने 27 साल जेल में बिताए, लेकिन उन्होंने कभी अपनी उम्मीद और हौसला नहीं खोया. आइए, आज के दिन समाज में नफरत की जगह प्यार और अन्याय की जगह न्याय को बढ़ावा देने का संकल्प लें.”
–
ओपी/एएस
Skip to content