
Lucknow/गोरखपुर, 12 जुलाई . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Sunday को गोरखपुर से ‘प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ-2026’ का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के समीप और आरकेबीके के पास ताल रिंग रोड के किनारे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाया.
पौधरोपण महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर Chief Minister के साथ कैबिनेट मंत्री संजय निषाद व प्रदेश के वन और पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना मौजूद रहे.
सीएम योगी के मार्गदर्शन में इस बार राज्यभर में रिकॉर्ड 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है. इसे लेकर वन विभाग के संयोजन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस लक्ष्य में गोरखपुर को 55 लाख 28 हजार 600 पौधरोपण की जिम्मेदारी मिली है. कुल 27 विभागों के सामंजस्य से होने वाले पौधरोपण महाभियान में सबसे बड़ा लक्ष्य वन विभाग के पास है.
इससे पहले, Chief Minister योगी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भारतीय संस्कृति में प्रकृति का संरक्षण केवल पर्यावरणीय दायित्व नहीं, बल्कि कृतज्ञता का भाव है. हम पृथ्वी को माता, नदियों को जीवनदायिनी और वृक्षों को प्राणवायु का आधार मानते हैं. यही कारण है कि वृक्षारोपण हमारे लिए औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उस प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है, जिसने हमें जीवन, अन्न, जल और ऊर्जा प्रदान की है. 12 जुलाई का वृक्षारोपण महायज्ञ इसी कृतज्ञता का विराट उत्सव है.”
‘प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ-2026’ को लेकर राज्य के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने कहा, “आज उत्तर प्रदेश में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू किया जा रहा है. इस पहल के तहत राज्य ने 35 करोड़ से ज़्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है. इस मौके पर पूरी Government, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी कार्यकर्ता और आम जनता इस अभियान में पूरे जोश के साथ हिस्सा ले रहे हैं. मैं प्रदेशवासियों से अपील करता हूं कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ जरूर लगाएं और राज्य को हरा-भरा बनाएं.”
–
डीसीएच//
Skip to content