
New Delhi, 31 जुलाई . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता Saturday को ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के लिए पंजीकरण कराने वाली महिलाओं के लिए पोर्टल लॉन्च करेंगी. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रति माह 2,500 रुपए दिए जाएंगे.
एक अधिकारी ने Friday को बयान में बताया कि Chief Minister सुबह 11 बजे गीता कॉलोनी स्थित जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय (पूर्व) में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पोर्टल का शुभारंभ करेंगी.
कार्यक्रम में Chief Minister कुछ पात्र महिलाओं का स्वतः पंजीकरण करेंगी और आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगी. इसके बाद, अन्य पात्र महिलाओं के आवेदन भी पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.
Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली Government का उद्देश्य सभी पात्र आवेदनों का समयबद्ध सत्यापन करना और रक्षा बंधन के अवसर पर पहली किस्त जारी करना है.
इससे पहले, Chief Minister गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली मंत्रिमंडल ने महिलाओं के लिए ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ में पंजीकरण के लिए पोर्टल शुरू करने के निर्णय को मंजूरी दी. इस योजना के तहत, 21 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को प्रति माह 2,500 रुपए की वित्तीय सहायता मिलेगी.
दिल्ली Government ने यह निर्णय लिया है कि केवल वे महिलाएं ही पात्र होंगी, जो या जिनके परिवार कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली के निवासी हैं. लाभार्थी या उसके परिवार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए. एक परिवार में, केवल सबसे बड़ी पात्र महिला ही योजना के लिए योग्य होगी और प्रत्येक परिवार से केवल एक महिला ही इस योजना का लाभ उठा सकेगी.
इसके अलावा, परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए.
बयान में कहा गया, “जो महिलाएं पहले से ही किसी सरकारी पेंशन या अन्य नियमित वित्तीय सहायता योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रही हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी. इसी तरह, जिन परिवारों के पास चार पहिया वाहन है, उनकी महिलाएं भी इस योजना के लिए योग्य नहीं होंगी.”
सीएम ने कहा कि दिल्ली Government ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी की महिलाओं को आर्थिक सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और गरिमापूर्ण जीवन के लिए एक मजबूत आधार प्रदान कर रही है.
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली Government का मानना है कि जब किसी परिवार की महिला आर्थिक रूप से सुरक्षित हो जाती है, तो इससे परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में समान रूप से तेजी आती है.
–
एएसएच/एबीएम
Skip to content