
Bhopal , 18 जुलाई . Madhya Pradesh में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की तैयारियों के बीच Saturday को Bhopal में इसके समर्थन में होर्डिंग लगाए गए हैं. होर्डिंग्स के जरिए केंद्र की मोदी Government और Madhya Pradesh Government का आभार व्यक्त किया गया है. होर्डिंग्स में Chief Minister मोहन यादव के उस बयान को प्रमुखता से स्थान दिया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था, ‘राम एक शादी करेगा तो रहीम भी एक ही शादी करेगा.’
ये होर्डिंग भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा की ओर से लगाए गए हैं. उनके मालवीय नगर स्थित कार्यालय के साथ-साथ Bhopal के कई प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर यूसीसी के समर्थन वाले संदेश दिखाई दे रहे हैं. होर्डिंग्स के माध्यम से समान नागरिक संहिता को सामाजिक समानता और समान अधिकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है.
Political दृष्टिकोण से इन होर्डिंग्स को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि मोहन Government जल्द ही यूसीसी को लेकर बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में है. जानकारी के अनुसार, कैबिनेट की बैठक के एजेंडे में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का प्रस्ताव शामिल किया गया है. इस बैठक पर पूरे प्रदेश की ही नहीं, बल्कि देश की भी नजरें टिकी हुई हैं.
प्रदेश के Chief Minister मोहन यादव पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि राज्य Government समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसे इसी मानसून सत्र में लागू करने की दिशा में आगे बढ़ा जा रहा है.
वहीं, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने होर्डिंग्स के माध्यम से केंद्र और राज्य Government के इस कदम का स्वागत किया है. राजधानी में लगे इन होर्डिंग्स के बाद यूसीसी का मुद्दा एक बार फिर Political और सामाजिक चर्चा के केंद्र में आ गया है. हर किसी की नजर अब मंत्रिमंडल की बैठक पर टिकी हैं, जहां समान नागरिक संहिता को लेकर Government औपचारिक निर्णय ले सकती है.
–
/डीकेपी
Skip to content