महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री ‘लाडकी बहीण योजना’ कभी बंद नहीं होगी: संजय निरुपम

Mumbai , 14 जुलाई . Maharashtra में Chief Minister ‘लाडकी बहीण योजना’ को लेकर विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने कहा कि यह कभी बंद नहीं होगी. विरोधी पक्ष भले ही जनता को गुमराह करने का प्रयास करें, लेकिन जनता भी विरोधी पक्ष की हकीकत जानती है.

संजय निरुपम ने कहा कि हम अपनी पार्टी और हमारे मुख्य नेता एकनाथ शिंदे की ओर से घोषणा करते हैं कि Chief Minister लाडकी बहीण योजना कभी बंद नहीं होगी. Maharashtra की सभी पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलता रहेगा और किसी भी पात्र महिला को वंचित नहीं किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि तत्कालीन Chief Minister एकनाथ शिंदे ने आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की सहायता के लिए Chief Minister लाडकी बहीण योजना 2024 में शुरू की. शिंदे की परिकल्पना थी कि राज्य की जरूरतमंद महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 1,500 रुपए की आर्थिक सहायता भेजी जाए. हमने इस योजना को तैयार किया और करीब डेढ़ महीने में लागू कर दिया. योजना शुरू होने के बाद से कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार गुट सहित विपक्षी दल लगातार इसका विरोध करते रहे. उनका कहना था कि यह योजना लागू नहीं होनी चाहिए. चुनाव के दौरान कुछ नेता Mumbai हाईकोर्ट भी गए, लेकिन अदालत ने उनकी मांग स्वीकार नहीं की.

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय विपक्ष ने दावा किया था कि चुनाव खत्म होने के बाद यह योजना बंद कर दी जाएगी और इसे केवल चुनावी प्रलोभन के लिए शुरू किया गया है. लेकिन, चुनाव के बाद Government बनी, फिर दोबारा बनी और योजना लगातार जारी रही. इसके बावजूद विपक्ष आज भी इसके खिलाफ दुष्प्रचार करने का प्रयास कर रहा है. हाल ही में यह कहा गया कि 2 करोड़ 47 लाख लाभार्थी महिलाओं में से 92 लाख महिलाओं के नाम हटा दिए गए हैं, जबकि यह पूरी तरह झूठ है.

निरुपम ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में Government भी प्रयास कर रही है और समाज में भी सकारात्मक सोच विकसित हो रही है. महिलाएं नए संकल्प और उत्साह के साथ विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं. यह नया India है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत हमारी बेटियां बन रही हैं. वे हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं और India को मजबूत बना रही हैं. मैं ऐसी सभी बेटियों का हृदय से अभिनंदन करता हूं.

संजय निरुपम ने कहा कि Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पिछले एक महीने से मिसिंग थे. देश में सवाल उठाया गया कि वह कहां हैं. इसके बाद उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए एक पोस्ट किया. टीईटी पेपर लीक हुए लगभग 15 दिन हो चुके हैं. Government को समय रहते इसकी जानकारी मिल गई थी और उसने तुरंत परीक्षा स्थगित कर दी. इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

लॉर्ड्स टेस्ट का जिक्र करते हुए निरुपम ने कहा कि इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है. वहां जाकर कोई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करता है तो वह इतिहास रचता है. India की बेटियों ने महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में जिस तरह जीत हासिल की है, वह पूरे देश का मान-सम्मान बढ़ाने वाली उपलब्धि है. मैं पूरी टीम को बधाई देता हूं, विशेष रूप से उस खिलाड़ी को भी बधाई, जिसने लॉर्ड्स के मैदान पर शतक लगाया और उस खिलाड़ी को भी, जिसने एक मैच में पांच विकेट लिए. India की सभी बेटियों ने महिला क्रिकेट में देश का नाम रोशन किया है.

डीकेएम/एबीएम