
खंडवा, 27 जुलाई . Madhya Pradesh में Chief Minister किसान कल्याण योजना के तहत लगभग 83 लाख किसानों के खातों में 3300 करोड़ से ज्यादा की राशि Chief Minister मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की. खंडवा में Monday को बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर प्रदेश के 82 लाख 70 हजार से अधिक किसानों के खातों में Chief Minister किसान कल्याण योजना अंतर्गत 3308 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक से अंतरित किए गए.
Chief Minister यादव ने कहा है कि Madhya Pradesh Government किसानों की आय बढ़ाने, खेती-किसानी को लाभदायी बनाने और कृषि को आधुनिक स्वरूप देने के लिए लगातार काम कर रही है. बलराम कृषि महोत्सव केवल एक आयोजन न होकर किसानों को नई तकनीक, वैज्ञानिक खेती और समृद्ध भविष्य से जोड़ने का व्यापक अभियान है. यह किसानों का अपना कार्यक्रम है, किसान इसका अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपनी खेती को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं.
सीएम ने कहा कि परंपरागत खेती अब गुजरे जमाने की बात हो गई है. अब आधुनिक और उन्नत खेती का दौर है. किसान अपने खेत की मिट्टी की जांच करायें. मिट्टी की उत्पादकता के अनुसार ही फसल लें. बहुत अधिक रायायनिक उर्वरकों का उपयोग करने से बचें, जितनी जल्दी हो सके, प्राकृतिक और जैविक खेती की ओर बढ़ें. फसल विविधीकरण अपनाएं. एक ही किस्म की फसल के स्थान पर एक ही समय में खेत में एकाधिक फसल लें. इससे किसानों के खेतों में नई फसल किस्मों की हरियाली आयेगी, साथ ही आमदनी भी बढ़ेगी.
Chief Minister यादव ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में Madhya Pradesh Government लगातार किसान कल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है. किसान अपनी मेहनत और पसीने से धरती से अन्न उगाते हैं और भूखों को अनाज उपलब्ध कराते हैं. किसानों के प्रति हमारी Government के मन में अगाध श्रद्धा और सम्मान है. किसान भाइयों को आज एक साथ 4000 रुपए सम्मान निधि के रूप में उनके बैंक खातों में भेजे गए हैं.
उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने के लिए हम वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मना रहे हैं. इसमें प्रदेश के विभिन्न अंचलों में बलराम कृषि महोत्सव मनाये जा रहे हैं.
–
एसएनपी/एएसएच
Skip to content