मुख्यमंत्री ने डबल लेयर फ्लाईओवर का किया लोकार्पण, बोले- इंदौर और विकास एक-दूसरे के पर्याय

इंदौर, 23 जुलाई ( ). Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने इंदौर में राज्य के पहले डबल लेयर फ्लाईओवर ब्रिज की एक भुजा का लोकार्पण करते हुए कहा कि इंदौर और विकास एक-दूसरे के पर्याय हैं.

Chief Minister यादव ने लवकुश चौराहा पर 175 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डबल लेयर फ्लाईओवर ब्रिज को आधुनिक तकनीक और उन्नत इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया. साथ ही कहा कि इंदौर और विकास एक दूसरे के पर्याय है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश चहुंमुखी विकास हो रहा है.

सीएम यादव ने कहा कि सिहंस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए यह फ्लाईओवर इंदौर-उज्जैन मार्ग पर बढ़ते यातायात के सुगम संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा. इससे यात्रा समय में कमी, ईंधन की बचत, यातायात जाम में राहत तथा नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी.

उन्‍होंने कहा कि इस परियोजना की सबसे प्रमुख विशेषता इसका त्रिस्तरीय यातायात व्यवस्था होना है. प्रथम स्तर पर लवकुश चौराहे का सामान्य यातायात, द्वितीय स्तर पर वर्तमान फ्लाईओवर एवं मेट्रो रेल कॉरिडोर तथा तृतीय स्तर पर नया डबल लेयर फ्लायओवर है. इससे चौराहे पर यातायात का दबाव कम होगा तथा निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होगा.

सीएम ने कहा कि डबल लेयर फ्लाईओवर ब्रिज की एक भुजा के शुरू हो जाने के बाद अरविंदो से बाणगंगा की ओर जाने वाला यातायात प्रारंभ होगा. आगामी दिनों में इस फ्लाईओवर की दूसरी भुजा भी बनकर तैयार हो जायेगी, जिसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है.

एसएनपी/एएसएच