
चंडीगढ़, 9 मई . भारतीय जनता पार्टी के पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने Chief Minister भगवंत मान के ईडी संबंधी बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तथाकथित कट्टर ईमानदार Government भ्रष्टाचार की सरपरस्ती कर रही है.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने Saturday को जारी बयान में कहा कि ईडी का छापेमारी का मामला केवल अमन अरोड़ा या संजीव अरोड़ा तक सीमित नहीं है. असली मुद्दा भ्रष्ट तरीकों से भूमि उपयोग परिवर्तन (सीएलयू) तैयार कर किसानों की जमीन हड़पने का है. उन्होंने कहा कि मोहाली मामले में अमन अरोड़ा के करीबी लोगों द्वारा सनटेक सिटी मोहाली में 30 एकड़ जमीन से जुड़े लगभग 170 करोड़ रुपए के मामले में गड़बड़ी की गई, जबकि लुधियाना में संजीव अरोड़ा की फर्म हैम्पटन स्काई रियल्टी द्वारा लगभग 40 एकड़ जमीन को फर्जी सीएलयू के माध्यम से गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया.
जाखड़ ने आरोप लगाया कि जिस जमीन को उद्योग लगाने के लिए Government ने किसानों से बेहद कम कीमत पर लिया था, उसी जमीन का इस्तेमाल अवैध कॉलोनियां काटने के लिए किया गया. उन्होंने कहा कि यदि वहां उद्योग स्थापित नहीं हुआ, तो वह जमीन किसानों को वापस मिलनी चाहिए थी, लेकिन इसके बजाय उस जमीन से करोड़ों रुपए कमाए गए.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चाहे युवा हो या राज्य का मुखिया, यदि उसके कदम नशे से लड़खड़ा रहे हों तो वह घर को लग रही दीमक को नहीं रोक सकता. यदि Chief Minister वास्तव में कट्टर ईमानदार होते, तो वे खुद इस करोड़ों के भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते, लेकिन वे तो इसकी सरपरस्ती करते रहे. अब जब ईडी कार्रवाई कर रही है, तो Government खुद को बेबस दिखा रही है.
सुनील जाखड़ ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ के बाद अब ‘सबका हिसाब’ होने का समय आ गया है और दिल्ली से आकर बैठे वे “सुपर मंत्री” भी जांच के दायरे में आएंगे, जो कथित रूप से इस सीएलयू विभाग को चला रहे हैं. Chief Minister अपने लोगों के गुनाहों पर पर्दा डालने के लिए खुद को बेबस साबित करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जिस भ्रष्टाचार को Chief Minister पहले “कैंसर” बताते थे, अब उसी भ्रष्टाचार रूपी कैंसर की रक्षा क्यों कर रहे हैं?
पंजाब के लोग अब अच्छी तरह समझ चुके हैं कि आम आदमी पार्टी Government के शासन में किस तरह लूट हो रही है. पंजाब हिसाब चाहता है और यह हिसाब होकर रहेगा.
–
ओपी/
Skip to content