छत्तीसगढ़: 23 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार, 12.43 लाख रुपए की संपत्ति जब्त

महासमुंद, 15 अगस्त . छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोमाखान Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 23.270 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी Police को चकमा देकर फरार हो गया. Police ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी और मोबाइल फोन समेत कुल 12 लाख 43 हजार 500 रुपए की संपत्ति जब्त की है.

Police के अनुसार, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर जिले में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान कोमाखान Police को मुखबिर से सूचना मिली कि Odisha से छत्तीसगढ़ की ओर दो व्यक्ति बड़ी मात्रा में गांजा लेकर आ रहे हैं.

सूचना के आधार पर Police टीम ने ग्राम टेमरी जांच नाका पर घेराबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू कर दी. कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बताई गई स्कूटी वहां पहुंची. Police ने वाहन रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक स्कूटी को तेजी से भगाकर भागने लगा.

Police टीम ने पीछा करते हुए ग्राम पटपरपाली ग्राम पंचायत के पास स्कूटी को रोक लिया. इस दौरान स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति वाहन से कूदकर फरार हो गया, जबकि चालक को मौके पर पकड़ लिया गया.

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम अमित साहू (19 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर-5, राजा खरियार, थाना राजा खरियार, जिला नुआपाड़ा (Odisha) बताया, वहीं फरार आरोपी की पहचान शंकर यादव, निवासी सबरपाड़ा, राजा खरियार, जिला नुआपाड़ा (Odisha) के रूप में हुई है.

तलाशी के दौरान स्कूटी से एक बोरी में भरकर रखा गया 23.270 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे गांजा को बौद्ध (Odisha) से लाकर रायपुर (छत्तीसगढ़) में खपाने की तैयारी में थे.

Police ने इस मामले में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

कार्रवाई के दौरान Police ने 23.270 किलोग्राम अवैध गांजा, कीमत लगभग 11,63,000 रुपए, एक टीवीएस जुपिटर स्कूटी, कीमत 80,000 रुपए और एक मोबाइल फोन, कीमत 500 रुपए जब्त कर लिया है. कुल मिलाकर 12 लाख 43 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है.

Police ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार आरोपी शंकर यादव की तलाश की जा रही है. Police का कहना है कि गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और मामले में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

एएमटी/डीकेपी