
जालंधर, 6 जून . जिले के थाना मेहतपुर क्षेत्र के गांव बंगीवाल में एक आरोपी को पकड़ने गई Police टीम और उसके परिजनों के बीच विवाद हो गया. विवाद के दौरान चली गोली में घायल हुए आरोपी लवप्रीत उर्फ लवी की उपचार के दौरान मौत हो गई. घटना के समय मौजूद परिजनों ने घायल लवप्रीत का वीडियो भी बनाया, जिसमें Police और परिवार के सदस्यों के बीच बहस होती दिखाई दे रही है.
मिली जानकारी के अनुसार, Police को सूचना मिली थी कि कत्ल के प्रयास के एक मामले में वांछित लवप्रीत उर्फ लवी अपने घर आया हुआ है. सूचना के आधार पर थाना मेहतपुर के एसएचओ अमन सैनी Police टीम के साथ गांव बंगीवाल पहुंचे. इस दौरान आरोपी, उसके परिजनों और आसपास मौजूद लोगों का Police के साथ विवाद हो गया, जो देखते ही देखते बढ़ गया.
Police के अनुसार, विवाद के दौरान भीड़ ने हाथापाई की और मौके पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी. Police का दावा है कि इसके बाद आत्मरक्षा में दो राउंड फायर किए गए. इस दौरान एक गोली लवप्रीत की टांग में लग गई. घायल अवस्था में उसे तुरंत नकोदर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया, जो अब social media पर चर्चा का विषय बना हुआ है. मृतक के चाचा छिंदा सिंह ने बताया कि मेहतपुर Police किसी मामले में लवप्रीत को गिरफ्तार करने आई थी. उस समय वह बाथरूम में था. उनका आरोप है कि जब वह बाहर आया तो सिविल कपड़ों में आए एसएचओ के गनमैन ने लवप्रीत पर पीछे से गोली चला दी.
एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि Police टीम मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
–
ओपी/एएस
Skip to content