‘भारतीय राजनीति की शब्दावली बदल दी’; कर्ण सिंह ने पीएम मोदी की उपलब्धियों को सराहा

New Delhi, 10 जून . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व Union Minister कर्ण सिंह ने Prime Minister Narendra Modi को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धियों की प्रशंसा की है. 10 जून 2026 को Narendra Modi स्वतंत्र India के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित Prime Minister बन गए हैं. इस ऐतिहासिक मौके पर कर्ण सिंह ने एक प्रमुख समाचार पत्र में संपादकीय लिखकर पीएम मोदी के कार्यकाल को देश के विकास का अभूतपूर्व दौर बताया.

कर्ण सिंह ने लिखा कि 10 जून 2026 को India अपनी लोकतांत्रिक यात्रा में एक उल्लेखनीय पल का साक्षी बना, जब Narendra Modi निरंतर कार्यकाल के मामले में देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित Prime Minister बन गए.

उन्होंने अपनी लेखनी में पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के साथ अपने लंबे अनुभव का जिक्र किया. कर्ण सिंह ने कहा कि नेहरू को एक घायल सभ्यता विरासत में मिली थी, जबकि मोदी को एक पूरी तरह अलग India मिला, जहां जनसंख्या 34 करोड़ से बढ़कर 146 करोड़ हो चुकी है और मतदाताओं की संख्या 11 करोड़ से बढ़कर 83 करोड़ से अधिक हो गई है.

कर्ण सिंह ने Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India की आर्थिक प्रगति की सराहना की. उन्होंने लिखा कि मोदी Government ने कोविड-19 महामारी, वैश्विक मुद्रास्फीति और भू-Political चुनौतियों के बावजूद मजबूत आर्थिक विकास बनाए रखा है. स्वच्छ भारत, उज्ज्वला योजना, ग्रामीण विद्युतीकरण, आवास योजना, सौर ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा जैसी योजनाओं ने करोड़ों गरीबों के जीवन को छुआ है.

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी उल्लेखनीय विस्तार हुआ है. आईआईटी, एम्स और आईआईएम की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है. बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में राजमार्गों, हवाई अड्डों, रेलवे आधुनिकीकरण और डिजिटल कनेक्टिविटी ने देश की तस्वीर बदल दी है.

विदेश नीति में मोदी Government की सफलताओं का जिक्र करते हुए कर्ण सिंह ने कहा कि India अब वैश्विक मंच पर मजबूत आवाज बनकर उभरा है. ग्लोबल साउथ में India की नेतृत्व भूमिका बढ़ी है. उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को भी मोदी Government की प्रमुख उपलब्धि बताया.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कुछ फैसलों को विवादास्पद बताते हुए कहा कि नोटबंदी और अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण जैसे निर्णयों पर दोनों पक्षों से कड़े विचार आए, लेकिन पीएम मोदी ने अपने लक्ष्यों को पूरा करने का दृढ़ संकल्प दिखाया.

कर्ण सिंह ने Prime Minister मोदी की जनता से सीधे जुड़ने की क्षमता को सबसे बड़ा योगदान बताया. उन्होंने लिखा, “Narendra Modi ने भारतीय राजनीति की शब्दावली बदल दी है. स्वतंत्रता के बाद बहुत कम नेता मतदाताओं के साथ ऐसा सीधा संबंध स्थापित कर सके हैं.”

लेख के अंत में कर्ण सिंह ने आगे की चुनौतियों, संघीय ढांचे को मजबूत करना, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना, युवाओं के लिए रोजगार सृजन, पर्यावरण संरक्षण और समावेशी विकास का जिक्र किया. उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्ष India को शक्ति, समृद्धि, ज्ञान, करुणा और राष्ट्रीय एकता में आगे ले जाएंगे.

एससीएच/एएस