यूपी में तीसरे राजनीतिक विकल्प पर चंद्रशेखर का फोकस, 2027 के लिए दिया बड़ा संकेत

Lucknow, 6 जुलाई . आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मुखिया और सांसद चंद्रशेखर ने उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले तीसरे Political मोर्चे के गठन के संकेत देते हुए कहा कि उनकी पार्टी का प्रयास राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और इंडिया गठबंधन से अलग दलों को एक मंच पर लाकर प्रदेश में मजबूत Political विकल्प खड़ा करना है.

उन्होंने दावा किया कि यह मोर्चा आगामी चुनाव में सत्ता के समीकरण तय करने में अहम भूमिका निभाएगा. Lucknow में आयोजित एक कार्यक्रम में डॉ. मसूद अहमद ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण की.

इस अवसर पर चंद्रशेखर ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से संगठन और बहुजन आंदोलन दोनों को नई मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति में गरीबों, किसानों, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों और अन्य वंचित वर्गों की आवाज को प्रभावी प्रतिनिधित्व देने के लिए एक मजबूत तीसरे विकल्प की आवश्यकता है.

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी समान विचारधारा वाले दलों को साथ लेकर व्यापक Political मंच तैयार करने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि आजाद समाज पार्टी आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की राजनीति में निर्णायक शक्ति के रूप में उभरेगी और 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता के गठन की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

इस मौके पर डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों और विचारधारा को प्रदेश के सभी जिलों तक पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे.

विकेटी/डीकेपी