चंडीगढ़ के स्कूलों और हरियाणा सीएम कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़, 21 मई . देश के अलग-अलग हिस्सों लगातार स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को धमकीभरे संदेश मिल रहे हैं. इसी कड़ी में Thursday को चंडीगढ़ के कुछ स्कूलों और Haryana के Chief Minister कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.

चंडीगढ़ के स्कूलों और Haryana सीएम के कार्यालय को ईमेल के जरिए धमकी दी गई है. तथाकथित ईमेल में चंडीगढ़ के स्कूलों में दोपहर 1.11 बजे बम धमाके की धमकी दी गई. इसमें लिखा है, “खालिस्तान वाले बच्चियों के खिलाफ नहीं है. अपने बच्चे बचाओ.”

वहीं, ईमेल में Haryana सीएम कार्यालय में दोपहर 3.11 बजे बम विस्फोट की धमकी दी गई है. इसमें लिखा, “जून 1984 दरबार साहिब हिंदुस्तानी फौज के हमले में Haryana ने मिठाई बांटी थी. इसका बदला.” इसके अलावा, दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रेक पर 6 जून तक लगातार आईईडी धमाके की धमकी दी गई है.

इस धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गई हैं. सूचना मिलते ही Police और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है और संबंधित जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. प्रारंभिक जांच में ईमेल को गंभीर धमकी मानते हुए सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं.

बता दें कि इससे पहले 13 मई को Chief Minister भगवंत मान और पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ को निशाना बनाते हुए धमकियां दी गई थीं. उस समय चंडीगढ़ स्थित भाजपा मुख्यालय और दिल्ली में मौजूद पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय का भी जिक्र किया गया. वहीं, 7 मई को जालंधर के कई स्कूलों को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले थे, जिनमें बम धमाकों और आत्मघाती हमलों की बात कही गई थी. इतना ही नहीं, Chief Minister भगवंत मान और Union Minister रवनीत सिंह बिट्टू को जान से मारने की धमकी मिलने की खबरें भी सामने आई थीं.

डीसीएच/