
चंडीगढ़, 18 जुलाई . India के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने Saturday को चंडीगढ़ सेक्टर-43 में स्थित जिला अदालत परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन किया. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मल्टी-लेवल पार्किंग न सिर्फ वकीलों के लिए बल्कि सेक्टर- 43 डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में आने वाले हर किसी के लिए एक बड़ी जरूरत है.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीजेआई ने दोनों Governmentों (पंजाब और Haryana) से हाई कोर्ट में खाली पड़े पदों को भरने की अपील की. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इस पर सोच-विचार किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट में पार्किंग को लेकर गहरी समस्या है. मुझे बताया गया कि एक ओपन स्पेस को पार्किंग के तौर पर यूज किया जाता है. मुझे विश्वास है कि इस बार आएंगे तो उसका भी समाधान हो चुका होगा.
जल्दी फैसले देने के सवाल पर सीजेआई ने कहा कि बहुत अच्छा परिणाम आया है. उच्च न्यायालयों और जिला न्यायालयों में भी लोग जागरूक हुए हैं और इसके पालन में लगे हुए हैं. कुछ राज्यों से फीडबैक मिला कि अगर कोई कोताही हुई है तो एक्शन भी लिया गया है.
उन्होंने कहा कि तकनीक का प्रयोग करने में भारतीय न्यायतंत्र विश्व में नंबर एक पर है. इससे गरीब और दूरदराज के लोगों को फायदा हुआ है. अब गांव-शहर से बैठकर केस को फाइल किया जा सकता है और लोकल वकील वहीं से बैठकर बहस कर सकते हैं.
अंग्रेजी की जगह हिंदी भाषा में काम के सवाल पर सीजेआई ने कहा कि यह उच्च न्यायालय और राज्य Governmentों के बीच का विषय है. पेंडेंसी को पांच करोड़ कहना नैरेटिव है. दो करोड़ केस ऐसे हैं, जो साइकल में हैं. वह पेंडेंसी नहीं है, बाकी पेंडेंसी है.
एआई को लेकर सीजेआई ने कहा कि Supreme Court की वेबसाइट को खोलकर देखा जा सकता है कि मैंने एआई के रेगुलेशन को अपलोड किया है. इससे आसान तरीके से समझा जा सकता है कि हम एआई को यूज करेंगे, कर रहे हैं, लेकिन एक रेगुलेटिव मैनर में.
–
एसडी/एबीएम
Skip to content