
ग्रेटर नोएडा, 5 मई . ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 Police ने चेन स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, नकदी और अवैध हथियार भी बरामद किया है.
Police के अनुसार, Monday को थाना बीटा-2 Police टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गामा-2 क्षेत्र की ग्रीन बेल्ट से आरोपी मोनू श्रीवास्तव पुत्र तुलसी को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से जनपद हमीरपुर के थाना मौदहा क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में भंगेल, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर में रह रहा था.
Police ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चेन स्नैचिंग के दौरान लूटे गए लॉकेट की बिक्री से प्राप्त 5500 नकद, एक चोरी की मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर) तथा एक अवैध चाकू बरामद किया गया है.
बरामद बाइक थाना सूरजपुर में दर्ज मुकदमा से संबंधित है. जांच में सामने आया है कि आरोपी शातिर अपराधी है, जो अपने साथी के साथ मिलकर राह चलते लोगों को निशाना बनाता था. विशेष रूप से महिलाओं को टारगेट कर चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देता था.
Police के मुताबिक, आरोपी ने 11 अप्रैल को जगत फार्म मार्केट क्षेत्र में एक महिला से चेन छीनने की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में आरोपी का साथी, जो उसका भाई सोनू श्रीवास्तव है, पहले ही Police मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.
मोनू श्रीवास्तव उस समय से फरार चल रहा था, जिसकी Police लगातार तलाश कर रही थी. Police रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में चोरी, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट से संबंधित एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. इससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति और सक्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content