
अजमेर, 10 जून . Prime Minister Narendra Modi के कार्यकाल को 12 वर्ष से अधिक होने के अवसर पर Rajasthan के अजमेर स्थित अजमेर शरीफ दरगाह में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चादर पेश कर देश की उन्नति, शांति, भाईचारे और Prime Minister मोदी की लंबी आयु के लिए दुआ की. इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा Rajasthan के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने बताया कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में केंद्र Government के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दरगाह में चादर पेश की गई. गद्दीनशीन सैयद अफशान अहमद चिश्ती की मौजूदगी में यह धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें देश और प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारे तथा समृद्धि के लिए विशेष दुआएं की गईं.
मेवाती ने कहा कि Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेशभर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. उन्होंने बताया कि Rajasthan के विभिन्न जिलों में स्थित दरगाहों और सूफी संतों की मजारों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने Prime Minister मोदी की लंबी आयु और देश की प्रगति के लिए चादर पेश कर दुआएं मांगी हैं.
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने पिछले 12 वर्षों में समाज के सभी वर्गों, विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं. वर्ष 2014 की तुलना में आज अल्पसंख्यक समाज सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्तर पर आगे बढ़ा है. उन्होंने कहा कि केंद्र Government की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है.
मेवाती ने कहा कि Prime Minister मोदी का “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” का मंत्र केवल नारा नहीं बल्कि Government की कार्यशैली का आधार है. केंद्र Government हो या राज्य Governmentें, सभी इसी भावना के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि Chief Minister भजनलाल शर्मा भी Rajasthan में सभी समुदायों को साथ लेकर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं.
उन्होंने Prime Minister मोदी को गरीबों और वंचित वर्गों का हितैषी बताते हुए कहा कि वे गरीब परिवारों की आवश्यकताओं और समस्याओं को समझते हैं. यही कारण है कि आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है. Prime Minister का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिस व्यक्ति को जिस योजना की आवश्यकता है, उसे उसका लाभ अवश्य मिले.
मेवाती ने कहा कि Prime Minister मोदी की लोकप्रियता केवल India तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी पहचान एक प्रभावशाली नेता के रूप में स्थापित हुई है. Prime Minister के नेतृत्व में India ने वैश्विक मंचों पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है और देश की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है.
कार्यक्रम में उपस्थित सूफी संवाद महाअभियान के राष्ट्रीय प्रभारी आबिद अली चौधरी ने भी Prime Minister मोदी के नेतृत्व की सराहना की. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने लगातार 4,399 का कार्यकाल पूरा करते हुए पूर्व Prime Minister जवाहरलाल नेहरू के लंबे कार्यकाल से रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.
आबिद अली चौधरी ने कहा कि Prime Minister मोदी ने केवल 12 साल से ज्यादा कार्यकाल पूरा नहीं किया, बल्कि इन वर्षों में देश को विकास और प्रगति की नई दिशा देने का काम किया है. उनके अनुसार इन वर्षों में India ने आर्थिक, सामाजिक, तकनीकी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने इसे देश के लिए सौभाग्य की बात बताते हुए कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India निरंतर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है.
उन्होंने बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के आह्वान पर देशभर के विभिन्न राज्यों में स्थित दरगाहों, मदरसों और धार्मिक संस्थानों में Prime Minister की लंबी आयु तथा देश की उन्नति के लिए विशेष दुआओं का आयोजन किया गया. इसी क्रम में अजमेर शरीफ दरगाह में भी चादर और फूल पेश कर देश में शांति, सौहार्द और विकास की कामना की गई.
–
पीआईएम/एबीएम
Skip to content