
गोरखपुर, 14 जून . यूपी के गोरखपुर में Sunday को विकास, जनविश्वास और लोकमंगल के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे. इस अवसर पर जनपद को 926 करोड़ से अधिक की लागत वाली 226 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी. इन परियोजनाओं के तहत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा. साथ ही Government की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए जाएंगे.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा, “आज महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली गोरखपुर में विकास, जनविश्वास और लोकमंगल के नए आयाम जुड़ेंगे. 926 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 226 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे. डबल इंजन Government का संकल्प है कि विकास की प्रत्येक उपलब्धि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उत्तर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक सुशासन, सुरक्षा और समृद्धि के इस अभियान का सहभागी बने.”
इससे पहले, सीएम योगी ने Saturday को भी गोरखपुर में 295 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 319 जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया. इस पर जनपद वासियों को बधाई देते हुए Chief Minister ने कहा कि डबल इंजन Government के प्रयासों से अब नौजवानों को अपने ही क्षेत्र में रोजगार और नौकरी के बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं.
Chief Minister ने Saturday को एक्स पोस्ट में लिखा, “विकास की प्रक्रिया तीव्र गति से आगे बढ़े, यही आज ‘नए उत्तर प्रदेश’ की पहचान बन गई है. महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोभूमि जनपद गोरखपुर में आज ₹295 करोड़ से अधिक लागत की 319 जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया. डबल इंजन Government के प्रयासों से अब नौजवानों को अपने ही क्षेत्र में रोजगार और नौकरी के बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं. जनपद वासियों को हार्दिक बधाई.”
–
Skip to content