केंद्र सरकार ने ई-रिक्शा स्विच ऑफ करने वाले ऐप ‘बीएटी बीएमएस’ को गूगल प्ले और एप्पल ऐप स्टोर से हटाने का दिया निर्देश

New Delhi, 3 जुलाई . केंद्र Government ने सड़क पर चलने वाले ई-रिक्शा को दूर से स्विच ऑफ करने वाले ऐप ‘बीएटी बीएमएस’ को गूगल प्ले और एप्पल ऐप स्टोर से हटाने का निर्देश दिया है. यह जानकारी सूत्रों की ओर से Friday को दी गई.

सूत्रों ने बताया कि आईटी मंत्रालय ने गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर दोनों से बीएटी बीएमएस को हटाने के लिए गूगल और एप्पल को निर्देश जारी किए हैं.

social media पर कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें कथित तौर पर चाइनीज ऐप ‘बीएटी बीएमएस’ के जरिए लोग ब्लूटूथ से कनेक्ट कर ई-रिक्शा (टिर्री) को दूर से बंद कर रहे थे. इस घटना ने चिंता पैदा कर दी है, जिसके कारण Government ने तत्काल यह कदम उठाया है.

सूत्रों ने आगे बताया कि Government के इस कदम की वजह सुरक्षा जोखिमों से जुड़ी चिंताएं और इसके दुरुपयोग होने की संभावना थी.

ई-रिक्शा में लगी लिथियम-आयन बैटरी की निगरानी और सुरक्षा के लिए बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (बीएमएस) लगाया जाता है. यह सिस्टम ब्लूटूथ के माध्यम से मोबाइल फोन से जुड़ जाता है, जिससे चालक बैटरी का चार्ज स्तर, वोल्टेज, तापमान, करंट और अन्य तकनीकी जानकारी देख सकते हैं.

हालांकि, कम कीमत वाले अधिकांश ई-रिक्शा में इस्तेमाल होने वाले चीनी बीएमएस में ब्लूटूथ कनेक्शन के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होती. इसी कमजोरी का फायदा उठाकर कुछ लोग अपने मोबाइल में ‘बीएटी बीएमएस’ ऐप डाउनलोड कर लेते हैं.

जब ऐप डाउनलोड करने वाला व्यक्ति किसी ई-रिक्शा के लगभग 10 से 15 मीटर के दायरे में पहुंचता है, तो यह ऐप बिना चालक की अनुमति के बीएमएस से कनेक्ट हो सकता है. इसके बाद ऐप के जरिए बैटरी के डिस्चार्ज स्विच को बंद कर दिया जाता है, जिससे मोटर तक बिजली की आपूर्ति रुक जाती है और ई-रिक्शा चलना बंद हो जाता है.

एबीएस