फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ऐतिहासिक फाइनल का लुत्फ उठाते दिखे सेलेब्स

Mumbai , 20 जुलाई . ‘फीफा वर्ल्ड कप 2026’ में शकीरा के धमाकेदार डांस परफॉरमेंस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. इसका असर मनोरंजन जगत में भी देखने को मिल रहा है. Monday को Actress करिश्मा कपूर समेत कई सेलेब्स ने social media के माध्यम से फीफा वर्ल्ड की जमकर तारीफ की.

Actress करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर शकीरा के परफॉर्मेंस का वीडियो पोस्ट कर लिखा, “उफ्फ बहुत बढ़िया, लोलो (करिश्मा) लव्स.”

बता दें कि शकीरा ने पहले ऐतिहासिक ‘फीफा वर्ल्ड कप’ फाइनल हाफटाइम शो में हेडलाइनिंग की, जहां उन्होंने नाइजीरियाई म्यूजिक स्टार बर्ना बॉय के साथ ‘फीफा वर्ल्ड कप 2026’ का ऑफिशियल गाना ‘डाई-डाई’ गाया.

यह प्रस्तुति ‘फीफा विश्व कप’ के साथ शकीरा के लंबे और खास जुड़ाव का एक और यादगार पड़ाव साबित हुई. इससे पहले उन्होंने ‘2010 फीफा विश्व कप’ (दक्षिण अफ्रीका) के आधिकारिक गीत ‘वाका वाका (दिस टाइम फॉर अफ्रीका)’ से दुनिया के सबसे लोकप्रिय और यादगार विश्व कप गीतों में से एक दिया था. शकीरा ने 2014 में ‘ला ला ला (ब्राजील 2014)’ के साथ ‘फीफा वर्ल्ड कप’ में भी वापसी की थी.

Actor संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने भी फीफा वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ा वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया. इस वीडियो में संजय दत्त समेत पूरा परिवार फाइनल का लुत्फ उठा रहा है. मान्यता दत्त ने एक और तस्वीर शेयर कर लिखा, “‘फैमिली गेम नाइट’.

Actor रणबीर कपूर के बुआ के लड़के आदर जान ने भी इंस्टाग्राम के जरिए स्पेन की ‘फीफा वर्ल्ड कप 2026’ जीत का जश्न मनाते हुए मैच को ‘लीजेंड बनाम प्रोडिजी’ का मुकाबला बताया. दरअसल, आदर ‘फीफा वर्ल्ड कप 2026’ का फाइनल देखने के लिए गए हुए थे.

उन्होंने स्टेडियम से तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “क्या गजब का वर्ल्ड कप रहा! अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराया. स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर खिताब अपने नाम किया और अर्जेंटीना के समर्थकों से भरे बॉक्स में स्पेन की जर्सी पहनने वाला मैं अकेला था. फाइनल सीटी बजते ही… सब एकदम चुप. पूरा सन्नाटा. प्रतिद्वंद्विता अपनी जगह, लेकिन आज का दिन सिर्फ एक फाइनल से कहीं बड़ा था. एक तरफ दिग्गज मेसी, दूसरी तरफ उभरता सितारा यामाल. एक पीढ़ी दूसरी पीढ़ी को विरासत सौंपती हुई नजर आई.”

उन्होंने आगे लिखा, “न्यूयॉर्क जैसे शहर में, जहां मैंने अपना बचपन बिताया, पढ़ाई की और कई साल गुजारे, इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनना मेरे लिए और भी खास रहा. स्पेन चैंपियन है, लेकिन मेरे लिए महान आज भी रोनाल्डो ही हैं और बहस… अब भी जारी है.”

एनएस/पीएम