
New Delhi, 20 मई . सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करना हजारों युवाओं का सपना होता है. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपके लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने सामाजिक उत्थान एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीबीआई-एसयूएपीएस) के तहत ग्वालियर, मोरेना और भिंड स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानों (आरएसईटीआई) के लिए वर्ष 2026-27 के लिए संविदा आधार पर संकाय/कार्यालय सहायक/परिचारक/चौकीदार (फैकल्टी/ऑफिस असिस्टेंट/अटेंडेट/चौकीदार) की नियुक्ति के लिए कुल 7 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है.
सीबीआई-एसयूएपीएस की ओर से जारी पदों में फैकल्टी के 2, ऑफिस असिस्टेंट (ओए) के 1, अटेंडेंट के 1 और चौकीदार के 3 पद शामिल हैं. इनमें ग्वालियर में अटेंडेंट और चौकीदार के 1-1 पदों पर भर्ती होगी. मोरेना में चौकीदार के पद और भिंड में फैकल्टी, ऑफिस असिस्टेंट (ओए) और चौकीदार के 1-1 पद पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी.
इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 मई तय की गई है. ऐसे में जो पात्र अभ्यर्थी एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है.
फैकल्टी पद के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री का होना अनिवार्य है. हालांकि, एमएसडब्ल्यू/ग्रामीण विकास में एमए/समाजशास्त्र/मनोविज्ञान में एमए/बीएससी (पशु चिकित्सा, बागवानी, कृषि, कृषि विपणन)/बीए के साथ बीएड आदि वालों को प्राथमिकता दी जाएगी. वहीं, कैंडिडेट्स के पास शिक्षण में निपुणता और कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान होना चाहिए.
ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए आवेदकों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसी के साथ बीएसडब्ल्यू/बीए/बीकॉम और कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए. वहीं, बुनियादी लेखांकन और बहीखाता पद्धति का ज्ञान वालों को प्राथमिकता दी जाएगी. अटेंडेंट पद के लिए कैंडिडेट का मैट्रिक और चौकीदार पद के लिए सातवीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. इसी के साथ सभी पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है.
आवेदकों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है. वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 12,000 से 30,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी.
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें. इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे ‘क्षेत्रीय प्रबंधक/सह-अध्यक्ष, जिला स्तरीय आरएसईटीआई सलाहकार समिति (डीएलआरएसी), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर, Madhya Pradesh, नाका चंद्रवदानी, झांसी रोड, ग्वालियर, Madhya Pradesh: पिन कोड – 474001’ पते पर डाक कर दें. अंत में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें.
–
डीके/डीकेपी
Skip to content