
कोलकाता, 5 जून . पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी और निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच में सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है. सीबीआई ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के Lucknow और बलिया से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है.
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, विकास मिश्रा को Lucknow के अशोक मार्ग स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे आरोपित गोलू सिंह को बलिया से पकड़ा गया. दोनों पर आरोप है कि उन्होंने 6 मई को चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या की थी.
बताया गया है कि घटना के बाद गंभीर रूप से घायल चंद्रनाथ रथ को तत्काल अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस हत्या ने बंगाल की राजनीति में भी हलचल मचा दी थी.
इस बीच, मामले के एक अन्य आरोपित ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोनू ने Thursday को बलिया की गैंगस्टर एक्ट अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. स्थानीय Police के अनुसार, मोनू एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं.
हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी. बंगाल Police से जांच अपने हाथ में लेने के बाद सीबीआई ने इस मामले में औपचारिक First Information Report दर्ज की और जांच को तेज कर दिया.
सीबीआई ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच के लिए दिल्ली स्थित स्पेशल क्राइम यूनिट के एक डीआईजी की अगुवाई में सात सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. जांच एजेंसी अब हत्या की पूरी साजिश, आरोपितों के नेटवर्क और घटना के पीछे की संभावित वजहों को खंगाल रही है.
सीबीआई सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोलकाता की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा. वहीं, जांच एजेंसी मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित आरोपितों की भूमिका की भी गहन पड़ताल कर रही है.
–
एबीएम
Skip to content