सीबीआई ने जम्‍मू में रिश्वत लेने के आरोप में जूनियर असिस्टेंट को किया गिरफ्तार

New Delhi, 25 मई . केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू के नरवाल स्थित पीएचई मैकेनिकल अर्बन सर्कल के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर कार्यालय में कार्यरत एक जूनियर असिस्टेंट को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी ने आरोपी के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की.

सीबीआई के अनुसार, आरोपी जूनियर असिस्टेंट मोहम्मद उस्मान पर आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता के पेंशन मामले को आगे बढ़ाने और उसे मंजूरी दिलाने के बदले 4,500 रुपए की रिश्वत मांगी थी. शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी ने रिश्वत की रकम प्राप्त करने के लिए शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप के माध्यम से एक क्यूआर कोड भेजा था, ताकि डिजिटल भुगतान के जरिए रकम ली जा सके.

जांच एजेंसी ने रविावार को शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद एक जाल बिछाया. सीबीआई टीम ने आरोपी को शिकायतकर्ता से क्यूआर कोड के माध्यम से रिश्वत की रकम स्वीकार करते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया. इसके बाद आरोपी को Monday को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया.

सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या इस तरह की गतिविधियों में कोई अन्य कर्मचारी भी शामिल था या नहीं.

इससे पहले, सीबीआई ने 20 मई को Jharkhand में गिरिडीह के सीGST अधीक्षक और निरीक्षक को रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार किया था. आरोप है कि आरोपी सीGST अधीक्षक और निरीक्षक ने शिकायतकर्ता से उसके इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) विसंगति को हल करने के लिए 90,000 रुपए की रिश्वत की मांग की और रिश्वत की राशि का भुगतान न करने पर उसका GST नंबर ब्लॉक करने की धमकी दी.

एएसएच/