
Bhopal , 21 अगस्त . Bhopal में कानून-व्यवस्था से जुड़े कई मामलों पर अतिरिक्त Police आयुक्त (कानून व्यवस्था) शैलेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी दी. उन्होंने ‘पैगाम-ए-मोहब्बत’ रैली में धार्मिक भावनाओं को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में पूर्व पार्षद के खिलाफ First Information Report दर्ज किए जाने की पुष्टि की. इसके अलावा, उन्होंने गांधीनगर क्षेत्र में रह रहे दो कश्मीरी छात्रों को लेकर सामने आई शिकायत को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि मौके पर जांच के बाद किसी तरह का विवाद नहीं मिला.
Police अधिकारी ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में भी दो अलग-अलग First Information Report दर्ज किए जाने और दोनों मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी. वहीं, यातायात व्यवस्था को देखते हुए पॉलिटेक्निक चौराहे पर धरना-प्रदर्शन पर प्रतिबंध जारी रखने की बात कही.
शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि ‘पैगाम-ए-मोहब्बत’ नाम से एक रैली निकाली गई थी. इस दौरान एक व्यक्ति द्वारा धार्मिक भावनाओं को लेकर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी किए जाने का वीडियो सामने आया और social media पर प्रसारित हुआ. Police के संज्ञान में मामला आते ही तत्काल कार्रवाई की गई और संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया. आरोपी पूर्व में पार्षद रह चुका है और वीडियो में कथित टिप्पणी उसी के द्वारा किए जाने के आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.
गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक सोसाइटी में रह रहे दो कश्मीरी छात्रों को लेकर social media पर सामने आई जानकारी के बाद Police ने मौके पर जाकर स्थिति की जांच की. चौहान ने बताया कि एक संस्थान के ‘एक्स’ पोस्ट के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी मिली थी. इसके बाद Police टीम ने मौके पर पहुंचकर सोसाइटी में रहने वाले लोगों, मकान मालिक और अन्य संबंधित लोगों से बातचीत की. बातचीत के दौरान यह सामने आया कि छात्रों के वहां रहने को लेकर किसी को कोई आपत्ति नहीं है. कुछ लोगों के बीच भ्रम या गलतफहमी के कारण मामला सामने आया था.
उन्होंने आगे कहा कि Police ने दोनों कश्मीरी छात्रों से भी बातचीत की और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली. छात्र संतुष्ट हैं और फिलहाल किसी तरह की समस्या नहीं है. Police ने छात्रों को अपना संपर्क नंबर भी दिया है और आश्वासन दिया है कि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें पूरी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.
चौहान ने बताया कि नाबालिग छात्रा से जुड़े मामले में Police ने दो अलग-अलग घटनाओं को लेकर दो First Information Report दर्ज की हैं. करीब 14 वर्षीय बच्ची के लापता होने की सूचना उसके परिजनों ने Police को दी थी. नाबालिग होने के कारण Police ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की. बच्ची के मिलने के बाद उसने एक व्यक्ति के बारे में जानकारी दी और उसके द्वारा कथित छेड़छाड़ किए जाने की बात बताई. इस आधार पर Police ने संबंधित आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की.
उन्होंने यह भी कहा कि पूछताछ के दौरान बच्ची ने Police को बताया कि करीब एक महीने पहले एक अन्य व्यक्ति द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया था. यह अलग घटना थी, इसलिए उसके संबंध में अलग First Information Report दर्ज की गई. इस मामले में बताए गए आरोपी को भी Police ने गिरफ्तार कर लिया है. चौहान ने बताया कि बच्ची मंडीदीप गई थी और वहीं से जुड़े घटनाक्रम के संबंध में Police को जानकारी मिली. Police ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Bhopal के पॉलिटेक्निक चौराहे पर धरना-प्रदर्शन को लेकर भी Police ने स्थिति स्पष्ट की. चौहान ने कहा कि पॉलिटेक्निक चौराहा शहर का महत्वपूर्ण और व्यस्त स्थान है, जहां लगातार बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है. यहां ट्रैफिक का दबाव भी काफी रहता है. इसी वजह से आम लोगों को असुविधा और यातायात बाधित होने से बचाने के लिए वहां निषेधात्मक आदेश जारी किया गया है.
–
/एबीएम
Skip to content