
Mumbai , 28 अप्रैल . Mumbai के नया नगर इलाके में हुए एक सनसनीखेज हमले ने इलाके में दहशत फैला दी है. दो सुरक्षा गार्डों पर हुए इस हिंसक हमले के मामले में Police ने 31 वर्षीय आरोपी जैब जुबैर अंसारी को हिरासत में लिया है. शुरुआती जांच में इस घटना को ‘लोन वुल्फ’ यानी अकेले अंजाम दिया गया हमला माना जा रहा है.ेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे
इस बीच आरोपी के पड़ोसी गौहर अली खान ने से बताया कि उन्हें इस घटना की ज्यादा जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा, “वास्तव में क्या हुआ, मुझे पता ही नहीं है. उस व्यक्ति को मैंने कभी ठीक से देखा भी नहीं. अगर आप दिखाएंगे तो शायद पहचान लूं, लेकिन मैं उसे जानता नहीं हूं.”
पड़ोसी के अनुसार, आरोपी बहुत कम लोगों से मिलता-जुलता था और इलाके में भी कम ही नजर आता था. उन्होंने कहा कि उसके बारे में ज्यादा जानकारी किसी को नहीं थी. वह ज्यादा इंटरेक्ट नहीं करता था, इसलिए लोग उसे ठीक से पहचानते भी नहीं थे. लेकिन जो उसने किया है, वह बहुत गलत है.
Police के मुताबिक, आरोपी की पहचान जैब जुबेर अंसारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि Monday तड़के करीब 4 बजे वह वोकहार्ट अस्पताल के पास बन रही एक इमारत में तैनात गार्डों के पास पहुंचा. आरोप है कि हमला करने से पहले उसने गार्डों से ‘कलमा’ पढ़ने को कहा. ‘कलमा’ इस्लाम में आस्था की एक अहम घोषणा मानी जाती है.
घटना के दौरान दोनों गार्ड (राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो सेन) गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल होने के बावजूद राजकुमार मिश्रा किसी तरह खुद अस्पताल पहुंचे, जबकि सुब्रतो सेन को एक स्थानीय निवासी नायब शेख ने मदद कर अस्पताल पहुंचाया. दोनों का इलाज पास के अस्पताल में जारी है.ेेेेेेेे
फिलहाल Police पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि हमले के पीछे की मंशा और आरोपी की मानसिक स्थिति को लेकर हर पहलू की पड़ताल की जा रही है.
–
पीएम
Skip to content