
New Delhi, 25 जून . दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय युवक की हत्या के मामले को Police ने सुलझा लिया है. थाना सीलमपुर और उत्तर-पूर्वी जिले की स्पेशल स्टाफ टीमों ने संयुक्त कार्रवाई में हत्या में शामिल दो किशोर आरोपियों को पकड़ लिया है. Police ने उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है.
दिल्ली Police के अनुसार, 24 जून को रात करीब 9 बजे थाना सीलमपुर को गौतमपुरी की गली नंबर-4 में चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली थी. Police टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल युवक को उसका चचेरा भाई इलाज के लिए जेपीसी अस्पताल ले गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक की पहचान गौतमपुरी निवासी 17 वर्षीय लकी कुमार पुत्र रमेश के रूप में हुई. घटना की सूचना मिलने के बाद क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए. इसके आधार पर थाना सीलमपुर में First Information Report संख्या 247/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. मामले की जांच के लिए थाना सीलमपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर नरपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसमें एसआई सुधांशु, हेड constable नवनीश, हेड constable मनीष फौजदार, constable विपिन और constable सचिन शामिल थे. यह टीम एसीपी सीलमपुर मल्कियत सिंह की निगरानी में कार्य कर रही थी.
इसके अलावा, स्पेशल स्टाफ की एक टीम इंस्पेक्टर अरविंद के नेतृत्व में बनाई गई, जिसमें एसआई कौशिक घोष, एएसआई अमित त्यागी, एएसआई अमित मान, हेड constable मोनू कुमार और हेड constable आमिर शामिल थे. इस टीम की निगरानी एसीपी ऑपरेशंस सतेन्द्र सिंह कर रहे थे.
जांच के दौरान Police टीमों ने विभिन्न स्रोतों से खुफिया जानकारी जुटाई और आसपास के क्षेत्रों में लगे cctv कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया. तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई और उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई. लगातार प्रयासों के बाद Police ने हत्या में शामिल दो किशोर आरोपियों को पकड़ लिया. दोनों की उम्र लगभग 15 से 16 साल बताई गई है. दोनों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली और अपने तीसरे साथी की पहचान भी उजागर की.
Police पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन पहले उनका मृतक के साथ किसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी विवाद ने बाद में हिंसक रूप ले लिया और लकी कुमार पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है. वहीं, तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. इस मामले में आगे की जांच जारी है.
–
Skip to content