जर्मनी में प्राइड सेलिब्रेशन के दौरान भीड़ में घुसी गाड़ी; एक की मौत, 17 घायल

बर्लिन, 26 जुलाई . जर्मनी में एक समारोह के दौरान अचानक से एक कार के घुसने का मामला सामने आया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. Police के एक प्रवक्ता ने बताया कि Saturday शाम को सेंट्रल बर्लिन में एक बड़े प्राइड सेलिब्रेशन में एक कार के भीड़ में घुस जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए. घायलों में से कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं.

यह घटना क्रिस्टोफर स्ट्रीट डे (सीएसडी) परेड के दौरान हुई, जो बर्लिन का सबसे बड़ा प्राइड सेलिब्रेशन है. न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, Police ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे से कुछ देर पहले, एक शख्स सफेद गाड़ी लेकर भीड़ में घुस गया.

इससे पहले, 16 लोगों के घायल होने की खबर थी. हताहतों के आंकड़ों को अपडेट करते हुए, बर्लिन Police ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखा, “ताजा जानकारी के अनुसार, 17 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. रिश्तेदारों के लिए 030 8485 4460 पर एक सूचना केंद्र बनाया गया है.”

Police ने कहा कि घटना की जांच जारी है. समारोह को रद्द करने के बाद इलाके को घेर लिया गया और एक बड़ा Police ऑपरेशन शुरू हो गया था. कई Police अधिकारी, फायरफाइटर और इमरजेंसी मेडिकल स्टाफ को मौके पर भेजा गया, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा था.

जर्मन न्यूज एजेंसी डीपीए के मुताबिक, गवाहों ने Police को बताया कि कुछ लोगों को चाकू के घाव लगे थे. Police ने कहा कि इन्वेस्टिगेटर यह जांच कर रहे हैं कि गाड़ी के भीड़ में घुसने के बाद हमला का दूसरा फेज हुआ था या नहीं.

Police ने कहा कि एक या ज्यादा संदिग्धों की गहन तलाशी चल रही है. घटना का मकसद और हालात की जांच अभी भी चल रही है.

बर्लिन के गवर्निंग मेयर काई वेगनर ने एक्स पर लिखा कि शांतिपूर्ण सीएसडी इवेंट पर सबसे बेरहमी से हमला किया गया था. मेयर वेगनर ने इसे आजाद और खुले समाज पर हमला करार दिया.

वेगनर ने कहा, “यह हमारे आजाद और खुले समाज पर हमला है. एक शांतिपूर्ण और रंगीन सीएसडी के बाद, एक सहनशील और शांतिपूर्ण बर्लिन के लिए असेंबली पर सबसे बेरहमी से हमला किया गया. बर्लिन आजादी का शहर है और आज हमारी आजादी पर सबसे भयानक तरीके से हमला किया गया है.”

उन्होंने कहा कि मेरी दुआएं पीड़ितों, उनके परिवारों और दोस्तों के साथ हैं. मैं इमरजेंसी सर्विस को धन्यवाद देता हूं जो तुरंत मौके पर पहुंचीं और अपनी पूरी ताकत से काम किया. और मुझे Police और सुरक्षा अधिकारियों पर भरोसा है, जो पूरी तेजी से जांच करेंगे.

इस साल की सीएसडी परेड में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया.

पीएम