
मंदसौर, 25 जून . Madhya Pradesh के मंदसौर जिले में Thursday को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां पर दिल्ली-Mumbai एक्सप्रेस वे पर एक कार ट्रक के पीछे जा घुसी. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, Maharashtra के औरंगाबाद निवासी कार से दिल्ली की ओर जा रहे थे. कार में छह लोग सवार थे. इसी दौरान मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई. हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर ही फंस गए.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद करीब एक घंटे तक सभी लोग कार में फंसे रहे. आसपास से गुजर रहे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों ने रुककर राहत कार्य शुरू किया तथा काफी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को बाहर निकाला.
सूचना मिलने पर Police भी मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से सभी को सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों का उपचार जारी है. घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
इस हादसे के मृतकों की पहचान रविंद्र काले, सचिन गंगाधर, राजेंद्र कोवडे और संदीप के तौर पर हुई है. सभी औरंगाबाद के निवासी बताए गए हैं. इस हादसे में घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है, वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया.
बताया गया है कि कार में सवार ये लोग औरंगाबाद से दिल्ली मोबाइल इक्विपमेंट का सामान लेने जा रहे थे. इस दौरान सीतामऊ के नजदीक तितरोद में हादसे के शिकार हो गए. हादसे के शिकार लोगों के परिजनों को प्रशासन ने सूचना दे दी है. सभी मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.
–
एसएनपी/डीकेपी
Skip to content