
New Delhi, 2 जुलाई . आईटी कंपनी कैपजेमिनी ने बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप सामने आने के बाद Bengaluru में अपने कैंपस में मौजूद डेकेयर सेंटर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. यह जानकारी कंपनी की ओर से एक बयान में दी गई.
कंपनी ने कहा, “कैपजेमिनी की सबसे बड़ी प्राथमिकता अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों की सेहत, सुरक्षा और भलाई है.”
कंपनी ने आगे कहा कि वह संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है और मामले की सच्चाई जानने के लिए उनकी सहायता कर रही है.
बयान में कहा गया, “एहतियात के तौर पर, हम Bengaluru स्थित कैंपस डेकेयर सुविधा को अस्थायी रूप से बंद कर रहे हैं.”
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत पांच महिला केयरगिवर्स के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई है.
यह डेकेयर सुविधा Bengaluru के ब्रुकफील्ड में कैपजेमिनी के एचएएल कैंपस में स्थित है.
Police ने बताया कि ये कथित घटनाएं तब सामने आईं जब व्हाट्सएप पर कुछ वीडियो वायरल हुए, जिनमें चाइल्डकेयर सेंटर के अंदर दुर्व्यवहार होता दिख रहा था.
डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट के एक अधिकारी की शिकायत पर 29 जून को एचएएल Police स्टेशन में दर्ज First Information Report के अनुसार, इस मामले में पांच केयरगिवर्स (देखभाल करने वालों) के नाम शामिल हैं.
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि देखभाल करने वाले छोटे बच्चों के रोने पर उनके साथ मारपीट करते थे और उन्हें डराते-धमकाते थे.
माना जा रहा है कि जिन बच्चों के साथ ऐसा हुआ, उनकी उम्र दो से तीन साल के बीच है.
First Information Report में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ बच्चों के मुंह में टॉयलेट जेट स्प्रे से पानी की बौछार की गई, उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया गया, वेस्टर्न-स्टाइल टॉयलेट पर बैठाया गया और फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन के अंदर डाल दिया गया.
इस बीच, Police इन आरोपों की जांच कर रही है.
इससे पहले जनवरी में कैपजेमिनी ने फ्रांस में 2,400 तक नौकरियां कटौती की घोषणा की थी. यह संख्या देश में कंपनी के कुल कर्मचारियों का लगभग 6 प्रतिशत है. आईटी सर्विस कंपनी को अपने घरेलू बाजार के मुख्य सेक्टरों में कम मांग का सामना करना पड़ रहा है.
–
एबीएस
Skip to content