राजस्थान से राज्यसभा की तीनों सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, भाजपा को 2 और कांग्रेस को 1 सीट

jaipur, 11 जून . Rajasthan में राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया Thursday को संपन्न हुई. सभी तीन उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. भाजपा की उम्मीदवार अलका गुर्जर और सतीश पूनिया के साथ कांग्रेस उम्मीदवार नीरज डांगी को Rajasthan विधानसभा में निर्वाचन अधिकारी ने आधिकारिक रूप से विजयी घोषित किया.

राज्यसभा चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर India भूषण शर्मा ने नामांकन वापस लेने की अंतिम समय सीमा समाप्त होने के बाद परिणामों की घोषणा की. चुनाव में उपलब्ध सीटों और उम्मीदवारों की संख्या बराबर थी, इसलिए मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी. इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने तीनों निर्वाचित उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र भी सौंपा.

इस चुनावी नतीजे ने Rajasthan विधानसभा में मौजूदा Political समीकरणों को भी स्पष्ट रूप से दर्शाया है, जहां भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के पास स्पष्ट बहुमत है. इसी बहुमत के दम पर भाजपा ने राज्यसभा की तीन में से दो सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेता नीरज डांगी को राज्यसभा भेजने में सफल रही.

पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और ओबीसी समुदाय के प्रमुख नेता सतीश पूनिया का राज्यसभा पहुंचना पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण Political कदम माना जा रहा है. Political जानकारों का मानना है कि भाजपा उच्च सदन में अपनी मौजूदगी और प्रभाव को ज्यादा मजबूत करना चाहती है. वहीं, अलका गुर्जर को राज्यसभा भेजे जाने को महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और सामाजिक आधार को व्यापक बनाने की भाजपा की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

दूसरी ओर, कांग्रेस के लिए नीरज डांगी का दोबारा राज्यसभा पहुंचना अहम माना जा रहा है. नीरज डांगी लंबे समय से कांग्रेस की ओर से राज्यसभा में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और Rajasthan कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं. उनके पुनर्निर्वाचन से संसद के उच्च सदन में Rajasthan से कांग्रेस की आवाज बनी रहेगी.

अब आने वाले हफ्तों में तीनों नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेकर अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे. चुनाव के बाद भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी और विश्वास जताया कि वे संसद में Rajasthan के मुद्दों और जनता की आकांक्षाओं को मजबूती से उठाएंगे.

इस दौरान नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं इस जिम्मेदारी को पूरी प्रतिबद्धता और संकल्प के साथ स्वीकार करता हूं.” उन्होंने कहा कि राज्यसभा सदस्य के रूप में वह संसद में जनहित और लोककल्याण से जुड़े मुद्दों को मजबूती और तार्किक ढंग से उठाएंगे.

एबीएम