
New Delhi, 25 जून . कनाडा के उच्चायुक्त कूटर और India के वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कनाडा-India व्यापारिक साझेदारी को और मजबूत करने के नए तरीकों पर चर्चा की. Thursday को New Delhi स्थित कनाडा के उच्चायोग ने इसकी जानकारी दी.
Wednesday को हुई इस मुलाकात के मुख्य बिंदु का उल्लेख करते हुए social media प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया गया कि इस बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और साझा समृद्धि को बढ़ावा देना है.
साथ ही उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) की दिशा में आगे बढ़ने के साथ आने वाले समय में और प्रगति होगी.
Wednesday को India के वाणिज्य विभाग ने सचिव अग्रवाल संग हुई बैठक का जिक्र किया था. एक्स पर बताया कि अग्रवाल ने India में कनाडा के उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर से मुलाकात की. इस बैठक में भारत-कनाडा आर्थिक सहयोग को मजबूत करने, व्यापार और निवेश संबंधों को और गहरा करने तथा जारी व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) वार्ता को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई.
वाणिज्य सचिव ने दोनों पक्षों के प्रयासों की सराहना की और मई में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की कनाडा यात्रा के सकारात्मक परिणामों का उल्लेख किया. इस यात्रा में अब तक के सबसे बड़े उच्चस्तरीय भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया था.
इसमें बताया गया कि नई गति के साथ India और कनाडा अपनी आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं. दोनों देशों का साझा लक्ष्य द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाना है.
हाल ही में पीएम मोदी और कनाडा के Prime Minister के बीच मुलाकात हुई थी. फ्रांस के एवियन में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में हुई अच्छी प्रगति की समीक्षा की और व्यापार, ऊर्जा, नवाचार, शिक्षा तथा लोगों के बीच संपर्क को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की.
इस दौरान मार्क कार्नी ने कहा कि दोनों देश मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में अच्छी प्रगति कर रहे हैं. India और कनाडा ने अपने रिश्तों को नई गति देने के संकेत दिए हैं और दोनों देशों के नेताओं ने जल्द ही मुक्त व्यापार समझौता पूरा होने को लेकर भरोसा जताया.
पिछले महीने कार्नी ने कहा था कि India के साथ मुक्त व्यापार समझौता कनाडा के कर्मचारियों और कारोबारों के लिए बड़ा बदलाव साबित होगा.
–
केआर/
Skip to content