कलकत्ता हाई कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, जानिए पूरा मामला

कोलकाता, 19 अगस्त . कलकत्ता हाई कोर्ट ने Wednesday को विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने अगले हफ्ते तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस पर रैली आयोजन करने की अनुमति मांगी थी.

Police की ओर से रैली आयोजित करने की अनुमति नहीं मिलने पर तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया था, जहां इस गुट ने तत्काल सुनवाई की मांग की थी.

न्यायाधीश सौगत भट्टाचार्य की पीठ ने कहा कि सुनवाई तत्काल नहीं हो पाएगी. इसी को देखते हुए याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया है. अब इस पर Friday को अगली सुनवाई हो सकती है.

तृणमूल छात्र परिषद का स्थापना दिवस 28 अगस्त को है.

गौर करने वाली बात यह है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले टीएमसी गुट और ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट के बीच आपस में स्थापना दिवस को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही है. दोनों ही गुट गांधी प्रतिमा के सामने मेयो रोड के पास स्थापना दिवस का आयोजन करना चाहते हैं, लेकिन कोलकाता Police ने तृणमूल के गुट को इस कार्यक्रम के आयोजन करने की इजाजत नहीं दी है.

वहीं, Police की ओर से कार्यक्रम का आयोजन करने की अनुमति नहीं मिलने के बाद ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले टीएमसी गुट ने Monday को कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया, जहां उन्होंने 20 अगस्त को स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन करने की अनुमति मांगी. जस्टिस भट्टाचार्य ने इस याचिका को स्वीकार कर लिया और इसके लिए 19 अगस्त को सूचीबद्ध कर दिया है.

बता दें कि केंद्रीय कोलकाता में गांधी प्रतिमा के पास प्रतिवर्ष तृणमूल कांग्रेस की ओर से स्थापना दिवस के मौके पर रैली का आयोजन किया जाता है.

हालांकि, इस बार स्थिति अलग है. हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस तीन गुटों में विभाजित हो गई.

तृणमूल कांग्रेस के अधिकांश सदस्यों ने नेशनल सिटिजन पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) का दामन थामा है. वहीं, एक दूसरा गुट है, जिसे बागी गुट के नाम से भी जाता है. इसका नेतृत्व मौजूदा समय में ऋतब्रत बनर्जी कर रहे हैं. वहीं, बाकी बचे विधायक ममता बनर्जी के साथ हैं.

एसएचके/डीकेपी