सीएजी ऑडिट का आदेश बिजली क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम: आशीष सूद

New Delhi, 2 जुलाई . दिल्ली Government द्वारा डिस्कॉम्स के सीएजी ऑडिट के आदेश पर ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने बड़ा बयान दिया है.

दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा की दिल्ली के डिस्कॉम्स के सीएजी ऑडिट का औपचारिक आदेश दिल्ली के बिजली क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. इससे भी अधिक महत्वपूर्ण यह है कि यह दिल्ली के प्रत्येक बिजली उपभोक्ता और प्रत्येक ईमानदार करदाता की जीत है.

उन्होंने कहा कि बिजली क्षेत्र के निजीकरण के बाद वर्षों तक अनेक वित्तीय निर्णय, विशेष व्यवस्थाएं और लगातार बढ़ती देनदारियों की सार्वजनिक जांच नहीं हो सकी. पिछली आम आदमी पार्टी Government ने व्यवस्था की जांच करने के बजाय उसे संरक्षण देने का काम किया था. जो कार्य वे दस वर्षों में नहीं कर सके, हमारी Government ने कुछ ही महीनों में उसकी शुरुआत कर दी है.

सूद ने यह भी कहा कि दिल्ली की जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि लगभग 38,000 करोड़ रुपए के रेगुलेटरी एसेट्स लगातार कैसे बढ़ते गए और इसका लाभ किसे मिला, जबकि इसका बोझ दिल्ली के लोगों पर पड़ा. सीएजी ऑडिट इन सभी तथ्यों को सामने लाएगा.

ऊर्जा मंत्री ने आगे कहा कि यह केवल पूर्व Government के कामों की जांच नहीं है, बल्कि यह ऑडिट तो दिल्ली के बिजली क्षेत्र में व्यापक सुधारों की आधारशिला है. इसकी वास्तविक सफलता उन सुधारात्मक कदमों, अधिक प्रभावी नियमन और मजबूत जवाबदेही से तय होगी जो इसके बाद लागू किए जाएंगे.

सूद ने आगे बताया कि मैं पूरी स्पष्टता के साथ कहना चाहता हूं कि दिल्ली का कोई भी ईमानदार करदाता किसी के निजी हितों, विशेष कृपा या गलत निर्णयों की कीमत चुकाने के लिए मजबूर नहीं होगा. जनता के धन का प्रत्येक रुपया सुरक्षित रखना हमारी Government की जिम्मेदारी है. हमारी Government ने पूरी प्रक्रिया कानून के अनुरूप और पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरी की है. अब हमें सभी डिस्कॉम्स से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता के आशीर्वाद से हम बिजली क्षेत्र को पारदर्शी, जवाबदेह और पूरी तरह जनहित में कार्य करने वाली व्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

डीकेपी/