
New Delhi, 23 जून . दिल्ली में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. एक कैब ड्राइवर ने 11 साल की बच्ची से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर शव फेंक दिया. Police ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Police के मुताबिक, Monday सुबह तकरीबन 5 बजे के करीब बच्ची अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही थी, तभी कैब ड्राइवर ने उठा ले गया. सूचना मिलने पर दिल्ली Police ने तुरंत बच्ची को खोजने के लिए कई खास टीमें बनाईं और कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसने रेप के बाद हत्या कर बच्ची की लाश फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड के किनारे फेंक दी थी. Police ने लाश बरामद कर लिया है और ड्राइवर पर अपहरण, रेप और हत्या का मामला दर्ज किया है.
अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में एक अलग घटना में 36 साल की एक social media इन्फ्लुएंसर ने एक व्यक्ति पर वीडियो शूट करने के बहाने रेप करने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत के आधार पर 10 जून को बुराड़ी Police स्टेशन में First Information Report दर्ज की गई और एक सीनियर Police अधिकारी ने पुष्टि की कि मामले की जांच चल रही है.
शिकायत के अनुसार, बुराड़ी की रहने वाली पीड़िता 2022 में एक social media प्लेटफॉर्म के जरिए आरोपी के संपर्क में आई थी. उसने आरोप लगाया कि सितंबर 2022 में उस व्यक्ति ने उसे social media रील्स बनाने के बहाने एक स्थानीय होटल में बुलाया, जहां उसने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया.
महिला ने आगे आरोप लगाया कि बाद में आरोपी ने उसे ब्लैकमेल किया और कई बार उसके साथ मारपीट की. जब उसे पता चला कि उस व्यक्ति का असली नाम उसकी बताई गई पहचान से अलग है, तो उसने उससे दूरी बना ली. इसके बाद उसने दावा किया कि उसे आरोपी के जीजा और एक अन्य रिश्तेदार से धमकियां मिलीं.
वहीं, हाल ही में बिहार के बेगूसराय जिले में पांच युवकों ने कथित तौर पर एक 28 वर्षीय विवाहित महिला के साथ गैंगरेप किया. आरोपियों ने पीड़िता के साथ बेहद बर्बरता की और उसके प्राइवेट पार्ट्स में एक ज़िंदा कारतूस, एक पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया.
हालांकि यह घटना 11 जून की रात को हुई थी, लेकिन Thursday को हुई जांच में इसकी मेडिकल पुष्टि हुई. पीड़िता का अभी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. कोर्ट में दिए अपने बयान में उसने बताया कि जब वह शौच के लिए बाहर निकली थी, तो पांचों लोगों ने उसे बंधक बना लिया, उसे खींचकर एक सुनसान जगह पर ले गए, रस्सियों से बांधा और उसके साथ मारपीट की.
–
ओपी/पीएम
Skip to content