महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत

धुले, 13 जून . Maharashtra के धुले जिले में रफ्तार ने एक बार फिर अपना घातक रूप दिखाया. तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक पर सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है.

धुले शहर के पारोळा रोड पर Saturday तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे में वरखेडी गांव के निवासी मां-बेटे सहित तीन लोगों की जान चली गई. मृतकों की पहचान सुभाष धनगर, नंदू पाटिल और उनकी मां सिंधुबाई पाटिल के रूप में हुई है.

तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार लग्जरी बस ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों और cctv फुटेज के अनुसार, नक्षत्र लॉन्स के समीप जब वे सड़क पार करने का प्रयास कर रहे थे, तभी धुले की ओर से आ रही एक अनियंत्रित बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

वरखेडी गांव में इस घटना की सूचना मिलते ही मातम छा गया. एक ही परिवार के तीन सदस्यों का अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है. पड़ोसी और रिश्तेदार लगातार घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं. गांव के लोगों का कहना है कि सुबह-सुबह यह खबर सुनकर किसी की समझ में नहीं आ रहा है कि कैसे एक पल में पूरा परिवार उजड़ गया.

इस दुर्घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. धुले सहित Maharashtra के कई इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं. विशेषकर लग्जरी बसों और भारी वाहनों की अनियंत्रित गति आम लोगों के लिए खतरा बन गई है. इस मामले में Police ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

वहीं, दूसरी ओर इस घटना पर स्थानीय लोगों ने भी गुस्सा जताया है. कई लोगों ने मांग की है कि सड़क पर गति नियंत्रण के सख्त उपाय किए जाएं, स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं और बस ड्राइवरों के लिए सख्त नियम बनाए जाएं जिससे लगातार हो रहे हादसों पर रोक लगाई जा सके.

डीकेएम/पीएम