झारखंड के पाकुड़ में बारातियों से भरी बस पलटी, 2 की मौत, कई घायल

रांची, 10 जून . Jharkhand के पाकुड़ जिले में Wednesday को बारातियों से भरी एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.

यह हादसा अमरापाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगरसी मालीपाड़ा गांव के पास हुआ. Police के अनुसार बस गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी क्षेत्र से बारात लेकर लौट रही थी. इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सड़क किनारे पलट गई.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना इतनी अचानक हुई कि बस में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. बस पलटते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. कई लोग बस के भीतर फंस गए थे. हादसे में पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परियारदहा गांव निवासी आलेन मुर्मू और राजेश टुडू की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई. दुर्घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने Police के साथ मिलकर राहत और बचाव अभियान चलाया तथा बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. इसके बाद घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से अमरापाड़ा तथा आसपास के विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया गया.

चिकित्सकों के अनुसार, कई घायलों को गंभीर चोटें आई हैं. कुछ को बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है. Police ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में बस के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है, हालांकि Police सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

एसएनसी/एसके