पाकिस्तान में 80 फीट नीचे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 की मौत, आठ घायल

क्वेटा, 3 जुलाई . खैबर पख्तूनख्वा में Friday को भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसमें 40 लोगों की मौत हो गई. Pakistanी मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी कि बलूचिस्तान के शेरानी जिले के धनसार इलाके से निकलकर प्रांतीय सीमा पार कर खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान में घुसते ही पेशावर जा रही एक यात्री बस खाई में गिर गई.

Pakistan की मीडिया डॉन के अनुसार, इस भयानक घटना में 40 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए. बलूचिस्तान के Chief Minister के मीडिया और Political मामलों के सहायक, शाहिद रिंद ने सबसे पहले मरने वालों की संख्या बताई. हालांकि, बाद में केपी रेस्क्यू 1122 ने भी इसकी पुष्टि की.

रिंद के बयान में कहा गया कि बलूचिस्तान के Chief Minister सरफराज बुगती के निर्देश पर दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिए गए थे. Friday सुबह बयान में कहा गया, “दोनों प्रांतों के जिला प्रशासन, बचाव और दूसरे संबंधित विभाग प्रभावित लोगों को मदद दे रहे हैं. सच सामने लाने के लिए घटना की जांच की जाएगी.”

केपी रेस्क्यू 1122 के एक बयान में कहा गया कि झोब इमरजेंसी सर्विस और रेस्क्यू 1122 की टीमें दुर्घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंचीं और बचाव का काम शुरू किया.

आठ घायलों को इलाज के लिए झोब के डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर हॉस्पिटल (डीएचक्यू) ले जाया गया. इसके अलावा शवों को पहले पास के एक ग्रामीण हेल्थ सेंटर भेजा गया और फिर बाद में शवों को झोब डीएचक्यू ले जाया गया. इसमें यह भी बताया गया कि जब बस खाई में गिरी तो उसमें 48 यात्री सवार थे.

डॉन के अनुसार, जोब में इमरजेंसी सेंटर के प्रमुक सनाउल्लाह शेरानी ने बताया कि बस लगभग 70 से 80 फीट नीचे खाई में गिर गई और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाका होने की वजह से बचाव टीमों को ऑपरेशन के शुरुआती दौर में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

President आसिफ अली जरदारी ने भी दुख जताया और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई. President के मुताबिक, उन्होंने घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की और संबंधित विभागों को घायलों को सबसे अच्छी मेडिकल सुविधाएं देने का निर्देश दिया.

बलूचिस्तान के सीएम बुगती ने भी घटना पर दुख जताया और कहा कि उन्होंने संबंधित विभागों को बचाव के काम में तेजी लाने, घायलों को सबसे अच्छी मेडिकल सुविधाएं देने और प्रभावित परिवारों को हर मुमकिन मदद देने का निर्देश दिया है.

उन्होंने कहा, “बलूचिस्तान Government इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है.”

पीएम