मध्य प्रदेश : इंदौर-भोपाल हाईवे पर पेड़ से टकराई बस, एक की मौत और 4 गंभीर घायल

​सीहोर, 28 अप्रैल . Madhya Pradesh के सीहोर जिले में इंदौर-Bhopal स्टेट हाईवे पर Tuesday को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. एक ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. हादसे में बस के केबिन में बैठे एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. वहीं, Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा कोठरी के पास हुआ, जहां Ahmedabad से Bhopal जा रही वर्मा ट्रेवल्स बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. बस के सामने एक गाय आ गई थी. उसे बचाने के लिए ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन इसी दौरान बस का टायर फट गया. तेज रफ्तार होने की वजह से ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सीधे जाकर पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई.

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोग मौके पर मदद के लिए दौड़े और तुरंत Police को सूचना दी गई. कुछ ही देर में Police टीम और राहत दल वहां पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया गया. घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भेजा गया.

इस दर्दनाक हादसे में बड़ी पोलाई निवासी सुनील, जो बस के केबिन में बैठे थे, की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बस में सवार चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है और प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया है.

फिलहाल Police ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है. बस की तकनीकी स्थिति, टायर फटने की वजह और ड्राइवर की प्रतिक्रिया सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

पीआईएम/एएस