
बस्ती, 19 जुलाई . उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नेशनल हाईवे पर Saturday को एक बस और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए . इस हादसे में दो लोगों की मौत भी हो गई.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा घटना की सूचना Police को दी. सूचना मिलते ही पीआरबी 112 Police और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
यह हादसा नगर थाना क्षेत्र के रिठिया ओवरब्रिज के पास हुआ. Police मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.
वहीं, घायलों का इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि Police द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, रिठिया के आसपास कार और बस के बीच में भीषण एक्सीडेंट हुआ है. एक मरीज के सिर पर चोट लगी हुई थी, उसे प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. दो लोगों की पहले से ही मौत हो गई थी, जबकि एक की हालत बहुत ज्यादा खराब थी. खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाए थी. Police कार के जरिए मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.
Police ने बताया कि टाटा टियागो कार Lucknow से बिहार की तरफ जा रही थी और अपनी लेन बदलकर Lucknow जा रही बस से टकरा गई. इस दौरान कार सवार लोग घायल हो गए, सभी को सदर अस्पताल भिजवाया गया. घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया था. हालांकि Police ने दुर्घटनाग्रस्त वहां को सड़क से हटाकर सड़क क्लियर करवाया, जिसके बाद जाम खत्म हुआ.
–
एएमटी/
Skip to content