जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर छात्रों के सपनों पर हमला’, अखिलेश बोले-शिक्षा को निशाना बना रही भाजपा

Lucknow, 19 जुलाई . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पर प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर भाजपा Government पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि Government Political प्रतिशोध के तहत विश्वविद्यालय को निशाना बना रही है और यह कार्रवाई हजारों छात्रों के भविष्य तथा शिक्षा व्यवस्था पर सीधा प्रहार है. उन्होंने छात्रों और अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि Samajwadi Party इस लड़ाई में उनके साथ खड़ी है.

Chief Minister अखिलेश यादव ने Sunday को जारी बयान में कहा कि जौहर विश्वविद्यालय को बचाने के लिए चल रही मुहिम में Samajwadi Party पूरी मजबूती के साथ छात्रों और उनके अभिभावकों के साथ है. उन्होंने कहा कि भाजपा Government बदले की राजनीति के तहत विश्वविद्यालय को अपनी संकीर्ण सोच का शिकार बनाने का प्रयास कर रही है. अखिलेश यादव ने कहा कि इस फैसले के खिलाफ पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता, समर्थक और नेता छात्रों के साथ खड़ा है.

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा Government हजारों मेहनतकश परिवारों के बच्चों के सपनों पर बुलडोजर चलाने की कोशिश कर रही है. सपा प्रमुख ने कहा कि हर विश्वविद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है और उसे बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने देशभर के लोगों से अपील की कि वे शिक्षा संस्थानों को बचाने के लिए आगे आएं. उनका कहना था कि जौहर विश्वविद्यालय में हर वर्ग और समाज के छात्र पढ़ते हैं, इसलिए Government की कार्रवाई किसी एक संस्थान नहीं, बल्कि छात्रों के भविष्य पर हमला है.

उन्होंने कहा कि यदि विश्वविद्यालय से जुड़े किसी दस्तावेज या औपचारिकता में कोई कमी है तो उसे नियमानुसार पूरा कराया जाना चाहिए, न कि संस्थान को बंद करने या ध्वस्त करने जैसी कार्रवाई की जाए. उनके अनुसार, इस विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं, जिनके लिए महंगे निजी संस्थानों या विदेश में शिक्षा हासिल करना संभव नहीं है. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा की विचारधारा शिक्षा और जागरूकता के खिलाफ है.

उन्होंने कहा कि शिक्षित और जागरूक समाज सवाल पूछता है, इसलिए भाजपा शिक्षा संस्थानों को कमजोर करना चाहती है. उन्होंने दावा किया कि पहले प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने का प्रयास किया गया और अब विश्वविद्यालयों को निशाना बनाया जा रहा है. सपा प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि Government रोजगार और भर्ती के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए शिक्षा संस्थानों पर कार्रवाई कर रही है.

उन्होंने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय के खिलाफ की जा रही कार्रवाई Political प्रतिशोध से प्रेरित है और इसे तत्काल रोका जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य अपंजीकृत शिक्षण संस्थानों पर कार्रवाई नहीं की जा रही, जबकि जौहर विश्वविद्यालय के मामले में एकतरफा रवैया अपनाया जा रहा है.

विकेटी/पीएम