
Lucknow, 29 मई . उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पेड़ से लटके प्रेमी-प्रेमिका के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. यह पूरा मामला बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र के गांव पिलखना का है. वहीं, शव मिलने पर लोगों में दहशत का माहौल है.
प्रेमी की पहचान गगन के रूप में हुई, जबकि प्रेमिका के शव की भी पहचान की गई. मामले को लेकर बताया गया कि दो दिन पहले लड़की गायब हो गई थी, जिसके बाद Police गगन और नाबालिग लड़की की तलाश कर रही थी. Police द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में यह मामला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है.
मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम द्वारा जांच के बाद प्रेमी और प्रेमिका के शव दो दिन पुरानी बताई जा रही है. Police ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. इसी के साथ मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
मामले को लेकर एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि 27 मई को मृतिका के भाई कपिल कुमार ने एक मामला दर्ज कराया था कि गगन नामक एक युवक ने उनकी छोटी बहन को बहला-फुसलाकर घर से भगा लिया है. इसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर Police पिछले दो दिनों से युवक और नाबालिग लड़की की तलाश में थी.
इसी बीच Friday को युवक और नाबालिग का शव पेड़ से लटका मिला. मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. इसी के साथ घटना को लेकर आगे की जांच जारी है.
बता दें कि प्रेम प्रसंग से संबंधित एक और मामला Friday को छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से सामने आया, जहां प्रेम प्रसंग के शक में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोप है कि महिला के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक के सिर पर पत्थर मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया. Police ने इस मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लेते हुए दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
–
डीके/एबीएम
Skip to content