
बुखारेस्ट, 24 जुलाई . रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में Friday को आयोजित एक समारोह में बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने President द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया.
समारोह में अपने संबोधन के दौरान President मुर्मु ने बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी और रोमानिया के अन्य शैक्षणिक संस्थानों से संयुक्त शोध, शिक्षकों और छात्रों के आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने की अपील की.
उन्होंने कहा, “आज जब दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजिटल तकनीकों और विज्ञान की तेजी से हो रही नई प्रगति के दौर से गुजर रही है, तब ऐसी यूनिवर्सिटियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे यह सुनिश्चित करें कि ज्ञान के साथ समझदारी, नैतिकता और इंसानियत भी जुड़ी रहे.”
उन्होंने कहा, “शिक्षा केवल किसी एक व्यक्ति की तरक्की का जरिया नहीं है, बल्कि एक न्यायपूर्ण और सभी को साथ लेकर चलने वाले समाज की सबसे मजबूत नींव है.”
President ने कहा कि उन्हें कुछ समय तक शिक्षक के रूप में काम करने का मौका मिला था. उस दौरान उन्होंने देखा कि एक साधारण सी कक्षा भी किसी परिवार का भविष्य बदल सकती है और धीरे-धीरे पूरे समाज पर उसका अच्छा असर पड़ सकता है.
उन्होंने कहा कि India की राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी इसी सोच पर आधारित है. इसमें नवाचार, शोध, रचनात्मकता और दुनिया के दूसरे देशों के शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोग को बढ़ावा दिया गया है.
President द्रौपदी मुर्मु ने कहा, “India और रोमानिया भले ही भौगोलिक रूप से एक-दूसरे से दूर हों, लेकिन हमारी सभ्यताएं लंबे समय से एक-दूसरे से जुड़ी रही हैं. कई बार यह जुड़ाव राजनयिक रिश्तों से पहले हमारे कवियों के माध्यम से दिखाई दिया. लगभग सदी पहले, नवंबर 1926 में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर इसी शहर आए थे और बुखारेस्ट के नेशनल थिएटर में मानवता की एकता पर भाषण दिया था. वे इस बात से बहुत प्रभावित हुए थे कि यहां के लोग भारतीय सोच को कितनी गहराई से समझते हैं. रोमानिया के राष्ट्रीय कवि मिहाई एमिनेस्कु ने अपने छात्र जीवन में उपनिषदों और भगवद्गीता का अध्ययन किया था. इन शिक्षाओं का उनके लेखन पर गहरा प्रभाव पड़ा.”
इससे पहले दिन में President मुर्मु ने बुखारेस्ट के विक्टोरिया पैलेस में रोमानिया के Prime Minister इली बोलोजान से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने कई अहम क्षेत्रों में दोनों देशों के रिश्तों को और मजुबूत बनाने पर चर्चा की.
विदेश मंत्रालय (एमईए) के बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, स्वच्छ ऊर्जा, कनेक्टिविटी और नई उभरती तकनीकों जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी बातचीत की.
–
एवाई/
Skip to content