ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन हॉस्टल में दो मजदूरों की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

ग्रेटर नोएडा, 8 मई . ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित सीताराम इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल में दो मजदूरों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. दोनों मजदूरों के शव हॉस्टल परिसर के एक कमरे में लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले. प्रारंभिक जांच में हत्या धारदार हथियार से किए जाने की आशंका जताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही Police विभाग में हड़कंप मच गया और मौके पर Police के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए. जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन हॉस्टल में हाल ही में तीन मजदूर काम करने के लिए आए थे. बताया जा रहा है कि ये लोग माली का काम करने के लिए दो दिन पहले ही यहां पहुंचे थे और परिसर में ही बने एक कमरे में रह रहे थे.

Friday सुबह जब अन्य कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर संदेह जताया तो अंदर जाकर देखा गया. कमरे के भीतर दो मजदूरों के शव खून से लथपथ पड़े मिले, जिसके बाद तुरंत Police को सूचना दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही नॉलेज पार्क थाना Police मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर अपने कब्जे में ले लिया. Police के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए.

कमरे के भीतर खून के निशान और संघर्ष के संकेत मिलने की बात सामने आ रही है. Police आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना से जुड़े किसी संदिग्ध की पहचान की जा सके. Police अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद या किसी पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है, हालांकि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगा.

तीसरे मजदूर की तलाश भी की जा रही है, क्योंकि घटना के बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है. Police सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. घटना के बाद निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है. Police ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

पीकेटी/पीएम