
लातेहार, 16 जुलाई . Jharkhand के लातेहार जिले में Thursday को एनएच-75 पर हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार जीजा और साले की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया और दोनों उसके नीचे दब गए.
Police ने हाइड्रा मशीन की मदद से शवों को बाहर निकाला. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है. दुर्घटना चंदवा थाना क्षेत्र के शिव टोला के समीप Thursday को दिन के करीब 11 बजे हुई. टिंकू भुइयां (34) और उनके 14 वर्षीय साले मिथुन भुइयां मोटरसाइकिल से चंदवा से लातेहार की ओर जा रहे थे.
इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (जेएच-15ई-0394) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. इसके बाद अनियंत्रित ट्रक सड़क पर पलट गया. बाइक सवार दोनों युवक ट्रक के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना Police को दी गई.
मृतकों में टिंकू भुइयां रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र स्थित महावीर नगर, बुकबुका और मिथुन भुइयां लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के सलगी के रहने वाले थे. सूचना मिलने पर चंदवा थाना Police मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया. हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक के नीचे दबे दोनों युवकों को बाहर निकाला गया. उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
Police ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है. हादसे की जानकारी पाकर दोनों मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे. Police फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है.
–
एसएनसी/डीएससी
Skip to content