
New Delhi, 3 जून . ब्रिटेन की विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास मामलों की मंत्री यवेट कूपर Wednesday को दो दिवसीय India दौरे पर New Delhi पहुंचेंगी. इस दौरान वह विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी और Thursday को Prime Minister Narendra Modi से भी मुलाकात करेंगी.
विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा के दौरान India और ब्रिटेन के बीच व्यापार, निवेश, सुरक्षा, रक्षा सहयोग और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी. दोनों देश मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) और आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाने के उपायों पर भी विचार करेंगे.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने New Delhi में नियमित प्रेस ब्रिफिंग के दौरान कहा कि India और ब्रिटेन के बीच सहयोग केवल मुक्त व्यापार समझौते तक सीमित नहीं है. दोनों देशों के बीच आर्थिक, रक्षा और सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में व्यापक साझेदारी है. उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष व्यापार और निवेश संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं.
इससे पहले केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रिटेन के व्यापार एवं वाणिज्य मंत्री पीटर काइल के साथ बैठक की थी. उन्होंने बातचीत को काफी उम्दा करार दिया था. बैठक में भारत-ब्रिटेन आर्थिक सहयोग के अगले चरण, साझा व्यापारिक प्राथमिकताओं और द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा हुई. पीयूष गोयल ने इस वार्ता को सकारात्मक और भविष्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया.
India और ब्रिटेन के बीच जुलाई 2025 में व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) पर हस्ताक्षर होने के बाद दोनों देशों के आर्थिक संबंधों में तेजी आई है. इस समझौते को दोनों देशों के व्यापार और निवेश सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
हाल ही में India के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और उनके ब्रिटिश समकक्ष जोनाथन पॉवेल के बीच 23 अप्रैल 2026 को New Delhi में वार्षिक भारत-ब्रिटेन रणनीतिक संवाद भी आयोजित हुआ था.
विदेश मंत्रालय ने एक्स पर कहा, “इस दौरान दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने तथा क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया था.”
पॉवेल ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात कर क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बात की थी साथ ही द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया था.
–
केआर/
Skip to content