
जम्मू, 25 मई . जम्मू-कश्मीर में सामाजिक कार्य करने वाले बृज लाल भाट को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है. President द्रौपदी मुर्मू 25 मई को आयोजित समारोह में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान करेंगी. बृज लाल भाट ने इस सम्मान के लिए Prime Minister Narendra Modi का आभार व्यक्त करते हुए अपने सफर के बारे में से बातचीत की.
बृज लाल भाट ने कहा, “इस सम्मान के लिए मैं देश की President और Prime Minister का आभार व्यक्त करना चाहता हूं. इस स्वर्णिम अवसर में शामिल होने के लिए मैं इस सप्ताह श्रीनगर जा रहा हूं. मैं अपनी पत्नी को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मेरे कार्यों और संघर्षों में हमेशा मेरा साथ दिया.”
उन्होंने कहा कि उनका सफर काफी चुनौतीपूर्ण रहा है. उन्होंने कश्मीर घाटी में वह दौर भी देखा है, जब हालात बिगड़ने लगे थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने घाटी नहीं छोड़ी और समाज सेवा का कार्य लगातार जारी रखा. आज न केवल India में, बल्कि दुनिया भर में कश्मीरी पंडित समुदाय के लोग विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं. लोग अब एक बार फिर कश्मीर घाटी लौटने लगे हैं और आने वाले वर्षों में घाटी में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा. उन्होंने इस बदलाव का श्रेय युवा पीढ़ी को दिया.
बृज लाल भाट ने आगे कहा, “युवा हमारे काम से प्रेरित होंगे और हमारे पदचिह्नों पर चलेंगे. हमारे संगठन में काम करने वाले लगभग 50 से 60 प्रतिशत सदस्य युवा हैं. नया जम्मू-कश्मीर विकसित India की ओर अग्रसर है और प्रदेश की नई छवि उभर रही है. जम्मू-कश्मीर के उपGovernor मनोज सिन्हा ने नशा-विरोधी अभियान शुरू किया है, जो बेहद आवश्यक है.”
भाट ने चिंता जताते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में बड़ी संख्या में लड़कियां भी नशे की लत का शिकार हो रही हैं. इस बुराई से लोगों को बचाया जाना चाहिए और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों का पर्दाफाश कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने देश के सभी नागरिकों से जम्मू-कश्मीर की नई छवि को देखने और नशा-विरोधी अभियान का समर्थन करने की अपील की.
पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे कोई Political बयान नहीं दे रहे हैं, लेकिन पहले Prime Minister Narendra Modi की योजनाओं का लाभ वहां के लोगों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाता था, जबकि अब लोगों को इन योजनाओं का फायदा मिलने लगा है.
उन्होंने कहा कि यही India की सच्ची तस्वीर है, जहां जम्मू-कश्मीर से लेकर पश्चिम बंगाल तक और पश्चिम बंगाल से लेकर कन्याकुमारी तक, देशभर के नागरिक Prime Minister की कई योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं. उन्होंने सभी भारतीयों से देश को प्रगति, समृद्धि और विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में योगदान देने की अपील की.
–
ओपी/एएस
Skip to content