
New Delhi, 23 जून . 16वीं ब्रिक्स एनएसए बैठक के दौरान एनएसए अजीत डोभाल और रूस के सुरक्षा परिषद सचिव सर्गेई शोइगु ने अहम बातचीत की. इस दौरान India और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा हुई.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”एनएसए अजीत डोभाल ने Tuesday को 16वीं ब्रिक्स एनएसए बैठक के दौरान रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु से मुलाकात की. दोनों पक्षों ने ब्रिक्स के तहत चल रहे आपसी सहयोग पर चर्चा की, जिसमें रूस की ओर से दिए गए कुछ प्रस्ताव भी शामिल थे.”
प्रवक्ता जायसवाल के अनुसार, दोनों पक्षों ने India और रूस के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में हो रहे सहयोग की प्रगति की भी समीक्षा की. यह सहयोग दोनों देशों के बीच की विशेष और रणनीतिक साझेदारी को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रहा है.
ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक के दौरान एनएसए अजीत डोभाल और वांग यी की भी मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों में हाल की प्रगति पर चर्चा की और माना कि संबंध धीरे-धीरे सामान्य होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.
रणधीर जायसवाल ने बताया कि इस बैठक में विदेश सचिव विक्रम मिस्री, India में चीन के राजदूत शू फेइहोंग और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.
शू फेइहोंग की ओर से social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी बयान के अनुसार, वांग यी ने कहा कि India और चीन, दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले दो देशों के रूप में अपने रिश्तों को सिर्फ लंबे समय के नजरिए से ही नहीं, बल्कि वैश्विक दृष्टिकोण से भी देखें और दोनों देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाएं.
उन्होंने कहा कि दोनों देशों को अपने नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति को जमीन पर लागू करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए. सहयोग के जरिए अपने-अपने विकास और प्रगति को आगे बढ़ाना चाहिए और ग्लोबल साउथ के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया को तेज करना चाहिए.
बैठक के दौरान वांग यी ने ब्रिक्स के रोटेटिंग चेयर (बारी-बारी से अध्यक्ष बनने वाले देश) की जिम्मेदारी निभाने में India का समर्थन किया और कहा कि चीन ब्रिक्स समूह के विकास और विस्तार को आगे बढ़ाने के लिए India के साथ मिलकर काम करने को तैयार है.
–
एवाई/डीकेपी
Skip to content